14.8 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: शादी से मना किया तो घर में घुसकर युवक ने...

मध्य प्रदेश: शादी से मना किया तो घर में घुसकर युवक ने काटा लड़की का गला

Published on

खंडवा,

मध्य प्रदेश के खंडवा में सिरफिरे शख्स ने लड़की का गला काट दिया है. लड़की के शादी से मना करने पर उस लड़के ने ऐसा किया. आरोपी का नाम बब्लू बताया जा रहा है. उसने लड़की के घर में घुसकर लड़की पर हमला किया.फिलहाल 18 साल की वह लड़की हॉस्पिटल में भर्ती है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं आरोपी बब्लू फरार है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बब्लू पीड़िता के घर में घुस गया था और उसपर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा. लड़की ने उसको मना कर दिया. इसपर उसने चाकू से लड़की की गर्दन पर वार किया. तब ही लड़की की बड़ी बहन आ गई और उसने शोर मचा दिया. इस बीच आरोपी वहां से भाग गया. फिर पीड़िता को जख्मी हालत में मुंडी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद अब लड़की खंडवा के शासकीय जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती है.

चर्चा में है अंकिता हत्याकांड
इससे पहले झारखंड के दुमका का अंकिता हत्याकांड चर्चा में है. वहां अंकिता नाम की छात्रा को जिंदा जलाकर मार डाला गया. इस मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल अंकिता हत्याकांड में हाईकोर्ट ने संज्ञान भी लिया है. कोर्ट ने गृह सचिव-डीजीपी को तलब किया है. उनसे स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है. वहीं BJP सीबीआई जांच की मांग कर रही है.

दुमका की 12वीं की छात्रा अंकिता स्कूल के रास्ते में शाहरुख से मिली थी. जान-पहचान को वह सनकी गलत समझ बैठा. इकतरफा प्यार में उसने अंकिता को प्रपोज किया और इनकार करने पर 23 अगस्त को सुबह चार बजे अंकिता के घर पेट्रोल की बोतल ले कर जा धमका. उसके साथ उसका एक दोस्त भी था. शाहरुख ने अंकिता पर खिड़की के जरिये पेट्रोल छिड़का और तीली डालकर आग लगा दी.आग की लपटों में घिरी अंकिता को देखकर चीख पुकार मच गई और तब तक शाहरुख अपने साथी के साथ फरार हो गया था. फिलहाल मामले में जांच चल रही है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी अंकिता मामले का संज्ञान लिया है. आयोग की टीम दुमका भी जाएगी.

Latest articles

महारत्न का दर्जा खो सकते हैं भेल और सेल, सरकार ने सुधार के लिए दिया एक साल का समय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...