9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeभोपालमध्य प्रदेश : कलेक्टर के सख्त तेवर ने उड़ाए 54 अधिकारियों के...

मध्य प्रदेश : कलेक्टर के सख्त तेवर ने उड़ाए 54 अधिकारियों के होश, दिवाली से पहले रोकी अक्टूबर की सैलरी, जानें क्यों चढ़ा पारा

Published on

उमरिया

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों की समस्या नहीं सुनने वाले अधिकारियों को जिला कलेक्टर ने गजब सजा दी है। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने दिवाली त्यौहार वाले अक्टूबर महीने में 54 अधिकारियों की सैलरी रोकने के आदेश दिए है।

दरअसल, कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान ग्रेडिंग में सुधार (ए ग्रेड) हेतु निर्देशित किया गया था। हालांकि संबंधित विभागों की ग्रेडिंग में सुधार नहीं पाया गया। इसके पहले अधिकारियों को अनेकों बार सीएम हेल्पलाईन में मिली शिकायतों में संतोषजनक और समाधान कराने की बात कही थी। इन अधिकारियों को कई बार लोगों की शिकायतों का समाधान कर संतुष्टिपूर्ण बंद कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है।

अधिकारियों ने की आदेश की अनदेखी
कलेक्टर के निर्देश के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं ली। इसके चलते शिकायतें संतुष्टपूर्ण बंद नहीं कराये जाने पर विभाग की प्रगति कम है। इससे जिले और विभाग की ग्रेडिंग प्रभावित हुई है। इसके चलते कलेक्टर ने जिले के 54 अधिकारियों का अक्टूबर माह की सैलरी अग्रिम आदेश तक रोकी है।

नहीं कर रहे शिकायतों का समाधान
गौरतलब है कि जिले में अधिकारी बेलगाम होने के कारण ग्रामीणों और पीड़ितों को मजबूर होकर सी एम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि उसके बाद अधिकारियों की दादागिरी शुरू हो जाती है। अधिकारी गरीब ग्रामीणों को धमका कर उनका मोबाइल जबरन ले लेते हैं। इसके बाद उससे ओटीपी लेकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बन्द करवाई जाती हैं।

रिपीट शिकायत कर रहे ग्रामीण
यही कारण है कि लोग दुबारा से रिपीट शिकायत करते हैं और अधिकारी उसका निराकरण करने में रुचि नहीं लेते। इसके कारण जिले की ग्रेडिंग घटती जाती है। वहीं, यदि ईमानदारी से आवेदनों का निराकरण किया जाय तो सीएम हेल्पलाइन तक लोगों को शिकायत करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this