12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमंदिरों की सुरक्षा में तैनात होंगे मदरसों के छात्र... बांग्लादेश में दुर्गा...

मंदिरों की सुरक्षा में तैनात होंगे मदरसों के छात्र… बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर ऐसी है अंतरिम सरकार की तैयारी

Published on

नई दिल्ली,

दुर्गा पूजा के दौरान संभावित अशांति की आशंकाओं के बीच, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को संभावित उपद्रवियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. सरकार ने कहा है कि वे किसी भी हालत में साम्प्रदायिक सद्भावना को बाधित करने या हिंदू त्योहार के दौरान पूजा स्थलों को निशाना बनाने वालों को बख्शेंगे नहीं. साथ ही मदरसों के छात्रों को मंदिरों की सुरक्षा में लगाने के आदेश दिए गए हैं.

धार्मिक मामलों के सलाहकार डॉक्टर एएफएम खालिद हुसैन ने काली मंदिर के दौरे के दौरान कहा, ‘अगर कोई पूजा स्थलों पर उपद्रव करता है या पूजा कर रहे लोगों को परेशान करता है, तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे. हम उन्हें कानून के दायरे में लाएंगे और शांति सुनिश्चित करेंगे.” दुर्गा पूजा 8-9 अक्टूबर को है.

मंदिर दौरे के दौरान उपद्रवियों को दी चेतावनी
खालिद हुसैन ने हिंदू समुदाय के सदस्यों से उनके त्योहारों को उत्साह और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मंदिरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा. हुसैन ने कहा, “अगर आपको अपने मंदिरों पर हमलों का डर है, तो निश्चिंत रहें कि कोई अपराधी सफल नहीं होगा. हमने स्थानीय लोगों, जिसमें मदरसा के छात्र भी शामिल हैं, को मंदिरों की सुरक्षा के लिए लगाया है. कोई भी हमें हमारे धार्मिक त्योहारों को मनाने से रोक नहीं सकता.”

साम्प्रदायिकता को मिटाने की अंतरिम सरकार की कोशिश!
अंतरिम सरकार बांग्लादेश को एक भेदभाव मुक्त और सांप्रदायिकता मुक्त राज्य में बदलना चाहती है, यह बताते हुए हुसैन ने कहा, “हमारा उद्देश्य एक सुरक्षित और समृद्ध समाज बनाना है.” हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय को शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद हुई छात्र-नेतृत्व वाली हिंसा के दौरान उनके व्यवसायों और संपत्तियों में तोड़फोड़ और मंदिर पर हमले की कथित कुछ घटनाएं सामने आई थी. 5 अगस्त को चरम पर पहुंचे विरोध प्रदर्शनों के बाद हसीना ने इस्तीफा दे दिया और भारत आ गईं.

मदरसों के बच्चों को बनाया गया वॉलंटियर
हुसैन ने शनिवार को राजशाही सर्किट हाउस में सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और चेतावनी दी कि दुर्गा पूजा से पहले बदमाश सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने कहा, “हमें मिलकर इनका विरोध करना होगा,” उन्होंने कहा, सुझाव दिया कि त्यौहार के दौरान मंदिरों की सुरक्षा में मदद के लिए मदरसा छात्रों को वॉलंटियर के रूप में लगाया जा सकता है. इनके अलावा सलाहकार ने कानून प्रवर्तन और प्रशासन को भी पूजा मंडपों की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...