4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ: रॉन्ग साइड से आ रहे बाइकर को पुलिस वाले ने लाठी...

महाकुंभ: रॉन्ग साइड से आ रहे बाइकर को पुलिस वाले ने लाठी से पीटा, बाइक गिर गई, हाथ जोड़े फिर भी नहीं आई दया

Published on

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में जाहिर तौर पर पुलिस और प्रशासन पर भी लोगों की भीड़ हैंडल करने का भारी दबाव है। जिससे निपटने में उन्हें प्रयागराज के निवासियों की भी सहायता की जरूरत है। लेकिन इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाला पूरी निर्दयता के साथ शख्स पर लाठी बरसाता नजर आ रहा है।

इस क्लिप पर Instagram से लेकर X तक पर यूजर ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर कड़े सवाल उठाए हैं। जहां एक तरफ यूजर्स प्रशासन से ऐसे अनियंत्रित पुलिसवालों को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि अगर बाइक वाले शख्स की गलती भी है, तो उसका फैसला अदालत करेगी न कि पुलिस की लाठी। यह वीडियो कथित तौर पर प्रयागराज का ही बताया जा रहा है।

2 पुलिसवाले की बेरहमी…
इस वीडियो में एक शख्स को पेट्रोल पंप पर खड़ा देखा जा सकता है। क्लिप की शुरुआत में एक पुलिस वाला उसके बाइक के अगले टायर को काटने की कोशिश करता नजर आता है। इस दौरान दूसरा पुलिसवाला लाठी लेकर दौड़ता हुआ आता है और 1 के बाद 1 बाइक पर बैठे शख्स को कई लाठियां मारता है। मार खाते हुए वह शख्स हाथ जोड़ते और गिड़गिड़ाते रहम की भीख मांगते दिखता है।

इस दौरान वह बाइक से भी गिर जाता है। लेकिन बेदिल पुलिस वाले पूरी ढिठाई के साथ उस पर लाठियां बरसाता नजर आता है। जबकि एक अन्य पुलिस वाला उसके बाइक का टायर काटने में जुटा होता है। करीब 20 सेकंड की इस क्लिप ने यूजर्स को अंदर से झकझोर दिया है। जिसके चलते लोग भी अब इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

​Instagram पर इस Reel को @kartik_odyssey नाम के यूजर ने पोस्ट कर लिखा- महाकुंभ में Reel वर्तमान स्थित, गलत दिशा में जाने पर पुलिस वालों ने स्थानीय बाइक सवार को बेरहमी से पीटा। इस Reel को खबर लिखे जाने तक 14 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। जबकि लाखों बार इस वीडियो को देखा भी जा चुका है। पोस्ट पर सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट करते हुए पुलिस की आलोचना भी की है।

पुलिस का व्यवहार देखिए एक बार…
X पर भी यह क्लिप जमकर वायरल हो रही है, जिस पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। @SahilRazvii ने X पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। पुलिस का व्यवहार देखिए एक बार। इस वीडियो को भी डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि पोस्ट पर 100 से ज्यादा यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए पुलिसवाले की क्लास लगाई है।

ऐसी भी क्या गलती कर दी…
एक यूजर ने लिखा- इस पुलिस वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। दूसरे यूजर ने कहा कि इतना भी कौन-सा पाप कर दिया। गलत साइड जाकर। तीसरे ने लिखा कि ये बेहद दुखद दृश्य है। ऐसे पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर देना चाहिए। चौथे यूजर ने कहा कि देख कर ऐसा लगता है जैसे सिर्फ नेता जी टैक्स देते हैं। तो इनको सैलरी मिलती है आम पब्लिक टैक्स नहीं देती, सिर्फ नेता जी की इज्जत करते हैं ये लोग या आम आदमी को मारते हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...