18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यचंदौली सहित कई स्टेशनों पर रोकी गईं महाकुंभ स्‍पेशल ट्रेन, संगम नोज...

चंदौली सहित कई स्टेशनों पर रोकी गईं महाकुंभ स्‍पेशल ट्रेन, संगम नोज में भगदड़ के बाद क्राउड कंट्रोल शुरू

Published on

चंदौली:

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ का असर बुधवार को चंदौली के पंडित दीनदायल उपाध्‍याय (डीडीयू) जंक्शन पर भी दिखा। भगदड़ की सूचना मिलने के बाद यहां से प्रयागराज के लिए खुलने वाली ट्रेनों को अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया गया। इसमें कुंभ स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। ट्रेनों के निरस्त होने पर यात्रियों में नाराजगी है। रेलवे भी यात्रियों से सहयोग करने की अपील कर रहा है।

मौनी अमावस्‍या को देखते हुए मंगलवार रात से ही डीडीयू स्‍टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की सूचना मिला। सूचना मिलने के बाद डीडीयू स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं। डीडीयू स्टेशन से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों को अस्थाई तौर पर निरस्त कर दिया गया। वहीं कुछ ट्रेनों से यात्रियों को भी उतार दिया गया, इससे यात्रियों में आक्रोश देखने को मिला।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सभी यात्री सर्कुलेटिंग एरिया में चले जाएं। रेलवे को हालात सामान्य होने का इंतजार है, जिसके बाद ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया जाएगा। फिलहाल, हजारों यात्री अभी जंक्शन और प्लेटफार्म पर फंसे हुए हैं।

रोकी गई कुंभ स्पेशल ट्रेन
बुधवार की सुबह, प्रयागराज में हुई भगदड़ के बाद कुंभ स्पेशल ट्रेन को प्रयागराज के पहले जहां-तहां स्टेशनों पर रोक दिया गया। डीडीयू स्टेशन से बुधवार की सुबह 7 बजे कुंभ स्पेशल ट्रेन को प्रयाग राज के लिए रवाना किया गया। बाद में इसे मेजारोड में रोक दिया गया। डीडीयू स्टेशन के बाहर बैरीकेडिंग लगाकर यात्रियों को रोक दिया गया है। इस बाबत आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने पर कुम्भ स्पेशल ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जाएगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...