4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ भगदड़ ने 2013 की याद ताजा कर दी, तब आजम खान...

महाकुंभ भगदड़ ने 2013 की याद ताजा कर दी, तब आजम खान ने अखिलेश यादव की सरकार से दिया था इस्तीफा

Published on

लखनऊ/प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में अमृत स्नान से पहले हुई भगदड़ के बाद सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। यह घटना 2013 के कुंभ मेले की याद दिलाती है, जब इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 36 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। उस समय आजम खान ही कुंभ मेले के प्रभारी मंत्री थे और उन्होंने इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था।

2013 में हादसे के बाद आजम खान ने कहा था, यह हादसा कुंभ मेला क्षेत्र के बाहर (रेलवे स्टेशन पर) हुआ है, लेकिन मैं नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सफाई देते हुए कहा था कि प्रशासन ने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया था। बावजूद इसके विपक्ष ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए थे।

संघ और बीजेपी ने उठाए थे सवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विपक्षी दलों ने आजम खान को कुंभ मेले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। संघ का कहना था कि कुंभ जैसे धार्मिक आयोजन की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को दी जानी चाहिए जो हिंदू परंपराओं और आयोजनों के प्रति श्रद्धा रखता हो। संघ का यह भी कहना था कि अगर कोई हिंदू मंत्री होता, तो ऐसी घटना नहीं होती। इस विवाद के बावजूद, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम खान का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा था कि आजम खान ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कुंभ की व्यवस्थाएं संभालीं, इसलिए उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महाकुंभ 2025 और अमृत स्नान विवाद
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बनी, प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ में करीब 30 लोगों की मौत होने की खबर है, जिसके बाद सरकार एक्शन में है। रात में सीएम योगी आदित्यनाथ ने टॉप अफसरों के साथ हाई लेवल की मीटिंग की। फिर महाकुंभ में अनुभवी ऑफिसर्स की ड्यूटी लगाई गई।

वहीं अखाड़ों ने अमृत स्नान न करने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस घटना पर चर्चा की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि घटना को देखते हुए अखाड़ा परिषद ने फैसला किया कि सभी अखाड़े अमृत स्नान नहीं करेंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...