5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में अब कौन सा सियासी दांव, बार-बार शरद पवार से क्यों...

महाराष्ट्र में अब कौन सा सियासी दांव, बार-बार शरद पवार से क्यों मिल रहे अजित गुट के MLA? महाराष्ट्र में अब कौन सा सियासी दांव, बार-बार शरद पवार से क्यों मिल रहे अजित गुट के MLA?

Published on

मुंबई,

एनसीपी से बगावत कर महाराष्ट्र सरकार में शामिल हुए अजित पवार 24 घंटे के अंदर दूसरी बार शरद पवार से मिलने वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं. अजित के समर्थक विधायक भी उनके साथ हैं.इससे पहले रविवार दोपहर करीब 2 बजे भी अजित पवार अचानक शरद पवार से मिलने के लिए वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे थे. मुलाकात के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि हम शरद पवार का आशीर्वाद लेने आए हैं. हमारे सभी मंत्री बिना समय मांगे यहां आए. हमने उनसे अनुरोध किया है कि वह फैसला करें कि एनसीपी कैसे एकजुट रह सकती है. हालांकि, पवार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी.

प्रफुल्ल ने कहा था, ‘हम सबने शरद पवार से आग्रह किया और बताया कि आपके प्रति हम सबके मन में सम्मान है. हमारे सारे मंत्री अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे.’इस बारे में जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से बात की गई थी तो उन्होंने कहा था,’मुझे नहीं पता कि वे (अजित पवार और अन्य मंत्री) उनसे (शरद पवार) मिलने गए थे या नहीं. सालों तक शरद पवार उनके नेता रहे हैं, इसलिए वे उनसे मिलने गए होंगे. इसमें और कुछ नहीं होना चाहिए.

बता दें कि 2 जुलाई को महाराष्ट्र की राजनीति में अचानक नया मोड़ आया था. अजित के नेतृत्व में एनसीपी के दिग्गज नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी थी और एनडीए में शामिल हो गए थे. अजित समेत 9 विधायक सरकार में शामिल हो गए थे. अजित डिप्टी सीएम बने थे.

चाची से मिलने घर गए थे अजित
बता दें कि अजित पवार दो दिन पहले ही शरद पवार के घर पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात चाचा शरद पवार और छोटी बहन सुप्रिया सुले से मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि बाद में अजित पवार ने मुलाकात की वजह बताई थी. अजित का कहना था कि वे अपनी चाची (प्रतिभा पवार) से मिलने और उनका स्वास्थ्य जानने के लिए गए थे. अजित को अपनी चाची प्रतिभा का करीबी माना जाता है.

‘सर्जरी के बाद घर आई थीं चाची’
बगावत के बाद पहली बार चाचा-भतीजे के बीच मुलाकात हुई थी. जिसके बाद सरगर्मियां तेज हो गई थीं. हालांकि, बाद में मुलाकात की वजह साफ हो गई थीं. दरअसल, शरद पवार की पत्नी प्रतिभा को शुक्रवार को सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. अजित उनसे मुलाकात करने के लिए घर पहुंचे थे. इससे पहले अजित खेमे के मंत्री छगन भुजबल ने प्रतिभा पवार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी.

2022 में एकनाथ शिंदे बने सीएम
जून 2022 में महाविकास अघाड़ी सरकार को तब बड़ा झटका लगा था, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों ने तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी. पार्टी में फूट के बाद उद्धव को इस्तीफा देना पड़ा था. बाद में बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे सीएम बनाए गए थे. जबकि देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बन गए थे.

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...