11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के CM शिंदे ने कहा- नहीं दे रहा हूं इस्तीफा, पता...

महाराष्ट्र के CM शिंदे ने कहा- नहीं दे रहा हूं इस्तीफा, पता है कौन फैला रहा ये खबरें

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में इन दिनों राजनीतिक हलकों में हलचल मची हुई है. अजित पवार गुट के सरकार में शामिल होने के बाद बैठकों का दौर जारी है. आज दिन में जहां अजित और शरद गुट ने अपने-अपने खेमे के नेताओं की मीटिंग बुलाई, वहीं शाम को सीएम शिंदे ने अपने विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दे रहा हूं. मुझे पता है कि इस तरह की खबरें कौन फैला रहा है. दरअसल, अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने के बाद ऐसी अटकलों को बाजार गर्म हो गया था कि अब सीएम शिंदे इस्तीफा दे सकते हैं.

सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने इस्तीफे की सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मुझे पता है कि मेरे इस्तीफे की खबरें कौन प्लांट करा रहा है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उन सभी 50 विधायकों को निराश नहीं करेंगे, जिन्होंने संकट काल में उनका समर्थन किया था.

सीएम शिंदे ने अपने बंगले वर्षा में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बनेंगे. अजीत पवार गुट के सरकार में शामिल होने पर सीएम शिंदे ने कहा कि आपमें से किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अभी भी मुख्यमंत्री हैं और सरकार पर उनका पूरा कंट्रोल है. उन्होंने कहा कि सरकार में उनका आना महज एक राजनीतिक समायोजन है. यह समायोजन शरद पवार या उद्धव ठाकरे के बिना है. इसलिए अब वंशवाद की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है.

‘शरद पवार की पार्टी का आकार छोटा कर दिया’
शिंदे गुट के नेता शंभुराजे देसाई ने कहा कि सीएम शिंदे के इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि विधायकों में कोई असंतोष नहीं है. शरद पवार की बहुत बड़ी पार्टी थी, लेकिन अब उसका आकार छोटा कर दिया गया है. वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं.

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की अटकलों पर लगाया विराम
सीएम आवास पर बुलाई गई बैठक में आनेवाले सभी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया गया. साथ ही मंत्री उदय सामंत ने सीएम शिंदे के इस्तीफे पर चल रही खबरों पर भी विराम लगाया. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री रहेंगे. शिंदे गुट में नाराजगी पर कहा कि कोई भी नाराज नहीं है.

बैठक में सीएम ने क्या-क्या कहा?
बैठक के दौरान सीएम शिंदे ने अपने सभी विधायकों से अपने निर्वाचन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है. उन्होंने उनसे पूछा कि पिछले एक साल में क्या काम नहीं हुआ. साथ ही कहा कि वे विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने और अपने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए पांच विधायकों को नियुक्त करेंगे. यदि फिर भी कोई समस्या आती है तो सभी विधायक मुझसे संपर्क कर सकते हैं. सीएम शिंदे ने आश्वासन दिया कि वह 15 दिन बाद यानी महीने में 2 बार सभी विधायकों से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही शिवसेना पार्टी सम्मेलन की घोषणा की जाएगी जहां आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति की योजना बनाएंगे.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...