10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्र : नागपुर में कॉलेज छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या, कैंप...

महाराष्ट्र : नागपुर में कॉलेज छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या, कैंप के लिए गई थी पीड़िता

Published on

नागपुर,

जिले में एक बस स्टैंड के पास 26 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने मृतिका की मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस इस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह उमरेड शहर में एमआईडीसी बस स्टैंड के पास महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. शव की शिनाख्त के बाद पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया गया. उसकी मां के मुताबिक, वो कॉलेज में पढ़ती थी. रविवार सुबह अपनी मां को यह बताकर घर से निकली थी कि वो एक कैंप में जा रही है. शाम को लौटेगी.

पुलिस के अनुसार, जब पीड़िता की मां ने उसे फोन करके उसके ठिकाने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो उमरेड से करीब 50 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुरी में है. इसलिए आज घर नहीं लौटेगी. एक व्यक्ति ने भी पीड़िता की मां से फोन पर बात की और कहा कि वो उसकी बेटी को घर नहीं लौटने देगा. इसके बाद अगले दिन सुबह शव बरामद किया गया. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है. हत्या से पहले उसका यौन शोषण भी किया गया है. इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस इस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में है.

बताते चलें कि जुलाई में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 9 साल की मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या की वारदात सामने आई थी. आरोपी का नाम अभय यादव (42) है, जो कि भिवंडी का रहने वाला है. उसने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया, फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद बच्ची के शव को फेंक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया था.

राहगीरों ने बच्ची का शव देखने के बाद पुलिस को सूचित किया. उसने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी अभय यादव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अन्य मामले में शांति नगर पुलिस ने भौधाद गांव में अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को कुएं में फेंकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. आरोपी का नाम कंचन दास (36), जबकि मृतिका का नाम लक्ष्मी (28) था.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...