19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : 'एकनाथ शिंदे का समय समाप्त...', CM पोस्ट गंवाने पर संजय...

महाराष्ट्र : ‘एकनाथ शिंदे का समय समाप्त…’, CM पोस्ट गंवाने पर संजय राउत ने कसा तंज

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को लेकर बयान दिया है. राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे का युग खत्म हो गया है. उनका युग दो साल का ही था. उनकी जरूरत थी, अब पूरी हो गई है. अब उनको फेंक दिया गया है. अब शिंदे इस राज्य में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. ये लोग शिंदे की पार्टी भी तोड़ सकते हैं.

‘देश हित नहीं, स्वार्थ के लिए बीजेपी के साथ जुड़े शिंदे और पवार’
नई सरकार के शपथ से पहले यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि अब एकनाथ शिंदे का समय खत्म हो गया है। महायुति में उनकी जरूरत पूरी हो गई। अब शिंदे कभी इस राज्य के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बीजेपी को निशाने पर लेते हुए संजय राउत ने कहा कि ये लोग शिंदे की पार्टी भी तोड़ सकते हैं। आज से देवेंद्र फडणवीस राज्य के सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि बहुमत होने के बावजूद 15 दिन तक महायुति सरकार नहीं बना पाई, इसका मतलब पार्टी के अंदर कुछ गड़बड़ है। कल से ये गड़बड़ आपको दिखेगा। यूबीटीन नेता ने कहा कि शिंदे और अजित पवार देश के हित के लिए काम नहीं करते ये स्वार्थ के लिए एक साथ आए हैं। फिर भी हम मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हैं और आने वाले समय में आप महाराष्ट्र के हित के लिए काम करें।

CM बनना चाहते थे एकनाथ शिंदे
चुनाव नतीजे आने के लगभग डेढ़ हफ्ते तक मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना रहा. बताया जा रहा था कि एकनाथ शिंदे दोबारा मुख्यमंत्री बनना चाहते थे. हालांकि, महायुति की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी अपना मुख्यमंत्री चाहती थी. हुआ भी ऐसा ही. आखिरकार बुधवार को देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुन लिया गया.हालांकि शिवसेना दोबारा एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाना चाहती थी. शिवसेना का तर्क था कि शिंदे सरकार की नीतियों की वजह से ही चुनाव में महायुति ऐसा प्रदर्शन कर सकी है.

अब एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया है. हालांकि, अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वो गुरुवार को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे या नहीं. बताया जा रहा है कि शिंदे डिप्टी सीएम की पोस्ट के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी चाह रहे थे. लेकिन गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि शिंदे ने नाराज होकर साफ कर दिया था कि अगर गृह मंत्रालय नहीं मिलता है तो वो सरकार में शामिल नहीं होंगे. इस पर फडणवीस ने उनसे चर्चा भी की थी और भरोसा दिलाया था कि वो उनकी मांग पर आलाकमान से चर्चा करेंगे.

महाराष्ट्र में ऐसे रहे थे नतीजे
महाराष्ट्र में चुनाव में महायुति को 232 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने 132, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें हासिल की हैं. गठबंधन की दो पार्टियों को 1-1 सीट पर जीत मिली है. दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी बुरी तरह पिछड़ गया है. ठाकरे की शिवसेना 20, शरद पवार की एनसीपी 10 और कांग्रेस 16 सीट ही जीत पाई.

सागर बंगले के पास लगी फडणवीस समर्थकों की भीड़
शपथ ग्रहण से पहले सुबह से ही देवेंद्र फडणवीस के बंगले पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे और मुंबई के सांसद पीयूष गोयल मुंबई पहुंच चुके हैं। दोपहर तक आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, एस जयशंकर समेत केंद्रीय नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। रिपोर्टस के अनुसार, समारोह में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। आजाद मैदान में व्यवस्था बनाने के लिए 61 बड़े अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे शरद पवार, अशोक चाह्वाण, उद्धव ठाकरे, नारायण राणे और सुशील कुमार शिंदे में आने की संभावना है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...