11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में आग लगने से...

महाराष्ट्र : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, कई घायल

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र के यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार रात करीब दो बजे की है। समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा में आग लगने से यह हादसा हुआ।

डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया कि बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर 32 यात्रियों को ले जा रही एक बस में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में ट्रांसफर किया जा रहा है। बुलढाणा ADM ने बताया कि बुलढाणा बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बुलढाणा में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये देने की भी घोषणा की है

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास समृद्धि राजमार्ग पर एक निजी बस की भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घटना की जांच के आदेश दिये हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क किया और घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पर तैनात आपातकालीन चिकित्सा सेवा टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायल यात्रियों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटनास्थल पर पहुंचेंगे सीएम शिंदे और देवेंद्र फडणवीस
बुलढाणा हादसे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “समृद्धि महामार्ग पर एक दर्दनाक घटना हुई है। एक निजी बस पुल से टकराई, जिसके बाद उसके डीजल की टंकी फूटने से उसमें आग लग गई। इसमें 25 लोगों की जलने से मृत्यु हुई है। 8 लोग बाहर निकल पाए इसलिए वो बच गए। मैं और मुख्यमंत्री घटनास्थल पर जा रहे हैं। इस घटना के कारणों की हम जांच कर रहे हैं। मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना पर जताया शोक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

हादसे के बाद बस में लगी भीषण आग
हादसे के बाद सिटी लिंक ट्रेवल्स की बस में भीषण आग लग गई और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है। बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बस का टायर फट गया और वह एक खंभे से टकराकर डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे बस में आग लग गई।

मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल
बुलढाणा एसपी सुनील कडासने ने जानकारी दी कि सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही एक प्राइवेट बस का नियंत्रण बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ। बस चालक का कहना है कि टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा और आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों में 3 बच्चे और अन्य वयस्क हैं। हम शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई कर रहे हैं। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बीबी पुलिस स्टेशन प्रभारी सदानंद सोनकांबले ने बताया कि घटना में 26 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए, हम शवों को बुलढाणा ले जा रहे हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...