10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यमहाराष्ट्र : भाई के साथ जा रही नाबालिग लड़की से बलात्कार, तीन...

महाराष्ट्र : भाई के साथ जा रही नाबालिग लड़की से बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश

Published on

ठाणे,

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक 17 साल की लड़की से बलात्कार की घटना सामने आई है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. चौथे की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, 6 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे ठाणे शहर के माजीवाड़ा और साकेत के बीच हुई है. उस वक्त नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ जा रही थी. तभी चार लोगों ने उन दोनों को घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने दोनों को चाकू दिखाकर धमकाया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए.

इसके बाद आरोपियों ने भाई को भगाकर उसकी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने इस अपराध के बारे में किसी से बात करने पर दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद अपने परिजनों को इस वारदात के बारे में बताया.

इसके बाद परिजनों ने मंगलवार को कपूरबावड़ी थाने में संपर्क किया. उनकी शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान योगेश मल्लिंगे (21), परशुराम लकड़े (28) और ओमकार पाटकर (22) के रूप में हुई है. चौथा आरोपी अविनाश धोत्रे फरार बताया जा रहा है.

बताते चलें कि ठाणे के नवी मुंबई में एक दुकान के अंदर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है. पीड़िता सामान लेने के लिए गई थी, तभी आरोपी दुकानदार ने उसका शारीरिक शोषण किया. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद सब्बीर इदु के रूप में हुई है. वो नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में प्रोविजनल स्टोर चलाता है. 13 अक्टूबर को नाबालिग लड़की उसकी दुकान पर गई थी, तब वो उसे गलत तरीके से छूने लगा. इसके बाद पीड़ित लड़की किसी तरह से भागकर अपने घर पहुंची.

उसने अपनी मां से आपबीती सुनाई, तो वो उसे लेकर कलंबोली थाने पहुंची. थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.

 

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...