16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: जिम ट्रेनर से अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, 5...

महाराष्ट्र: जिम ट्रेनर से अफेयर के शक में पत्नी की हत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज

Published on

नागपुर ,

महाराष्ट्र के नागपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने चरित्र पर संदेह के चलते लोहे की रॉड मारकर पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी पति दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की को ढूंढकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

महिला की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
मृतका की पहचान मन्नत कौर (उम्र 24 साल) के तौर पर हुई है. दिलप्रीत और मन्नत ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनका एक दो साल का बेटा भी है. इस शादी की वजह से दलप्रीत के परिजन खुश नहीं थे. जिसके चलते परिवार में झगड़े होते थे. दिलप्रीत सिंह की कपिल नगर चौक पर किंग्स एसेसरीज नाम से कार डेकोरेशन की दुकान है.

बताया जा रहा है कि दिलप्रीत सिंह खूब शराब पीने का आदी था और कर्ज में डूब गया था. इस बीच दिलप्रीत को शक था कि उसकी पत्नी मन्नत का जिम ट्रेनर संग अवैध संबंध है. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता था.मन्नत ने दिलप्रीत से तलाक लेने का भी मन बना लिया था और वह अपने मायके चली गई थी. लेकिन दिलप्रीत सिंह के कहने पर वो कुछ दिन से एक फ्लैट में रह रही थी. दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और दिलप्रीत सिंह ने लोहे की रॉड मारकर मन्नत की हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
हत्या के बाद पति दिलप्रीत सिंह मौके से भाग गया और जब मन्नत के घरवाले मन्नत से संपर्क नहीं होने पर उसके घर पहुंचे तो मन्नत कौर का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और बाद में आरोपी दिलप्रीत सिंह उर्फ विक्की को भी ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...