9 C
London
Wednesday, January 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 150 लोगों...

कांगो में बड़ा हादसा, आग लगने के बाद पलटी नाव, 150 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

Published on

कांगो

कांगो में ईंधन ले जा रही एक नाव में आग लगने और पलट जाने से कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी दी। एक अधिकारी जोसेफिन-पैसिफ़िक लोकुमु के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी डीआरसी में कांगो नदी पर एक लकड़ी की नाव पर सैकड़ों यात्री सवार थे। उसी दौरान नाव में आग लग गई। यह हादसा इक्वेटर प्रांत की राजधानी मबंडाका के पास और कांगो नदी के संगम पर हुई। बता दें कि कांगो दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

खाना पकाने के दौरान लगी आग
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 131 शवों का पहला समूह मिला, और गुरुवार और शुक्रवार को 12 और शव निकाले गए। उनमें से कई जले हुए हैं।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि “एक महिला ने खाना पकाने के लिए अंगारे जलाए। उसकी चिंगारी पास में रखे ईंधन पर चली गई। इससे ब्लास्ट हुआ और जिसने पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई बच्चों और महिलाओं की भी मौत हो गई। हादसे में कुछ जीवित बचे लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कई लोग अभी भी अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। ले

बता दें कि मध्य अफ्रीकी राष्ट्र, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य काफी पिछड़ा देश है। यहां परिवहन के लिए सड़कों की काफी कमी है। अक्सर लोग जलमार्ग से ही यात्रा करते हैं। कांगो और उसकी सहायक नदियों में यात्रा के दौरान जहाज़ अक्सर डूब जाते हैं और मरने वालों की संख्या अक्सर बहुत ज़्यादा होती है।

Latest articles

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध व्यापार में पकड़ा गया सरकारी चावल

भोपाल।राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आटा चक्की से...

भोपाल में चाकूबाजी की आधा दर्जन घटनाएं

भोपाल।राजधानी में अब छोटी-छोटी बातों और विवादों को लेकर चाकूबाजी, तलवार और चाकू चलने...

राजधानी में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल।राजधानी में 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...