7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यहिमंत बिस्व शर्मा के साथ ममता बनर्जी की मुलाकात, 40 मिनट तक...

हिमंत बिस्व शर्मा के साथ ममता बनर्जी की मुलाकात, 40 मिनट तक हुई बात, क्या पक रहा है?

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा से दार्जिलिंग के राजभवन में मुलाकात की। सीएम ममता बनर्जी ने मुलाकात को अनौपचारिक करार दिया और इस मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। दोनों के बीच 40 मिनट तक बातचीत चली। राज्यपाल ने मुलाकात की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया।

ममता बनर्जी ने 40 मिनट तक चली इस मुलाकात के बाद कहा, ‘हमने राष्ट्रपति चुनाव सहित कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की। यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’ शर्मा धनखड़ से मुलाकात करने यहां राजभवन आए थे और राज्यपाल के आमंत्रण पर ममता बनर्जी के पहुंचने के दौरान वह वहां मौजूद थे।

हिमंत से मुलाकात करके अच्छा लगा- ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मुझे हिमंत से मुलाकात करके अच्छा लगा। जब मैं कामाख्या मंदिर गई थी तब उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी। मेरा मानना है कि हमारे संबंध बने रहने चाहिए क्योंकि पश्चिम बंगाल में असम के बहुत लोग हैं, उसी प्रकार असम में बंगाल के बहुत से लोग हैं….।’

राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा कैसे संभव?
यह पूछे जाने पर कि क्या उनके और शर्मा के बीच राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कोई चर्चा हुई बनर्जी ने कहा, ‘ये कैसे संभव ? हम अलग- अलग दल में हैं।’ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस मुलाकात को लेकर ट्वीट किया। राज्यपाल ने ट्ववीट किया, ‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्यमंत्री असम हिमंत बिस्वा शर्मा के साथ राजभवन, दार्जिलिंग में।’ इस अवसर पर ममता बनर्जी शॉल ओढ़ाकर राज्यपाल और असम के सीएम की सम्मानित किया।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...