8.4 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यपार्थ की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भ्रष्टाचार और...

पार्थ की गिरफ्तारी पर ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भ्रष्टाचार और गलत काम का समर्थन नहीं करूंगी

Published on

कोलकाता

बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद पहली बार ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह भ्रष्टाचार या किसी गलत काम का समर्थन नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि एक निश्चित समय सीमा के अंदर सच्चाई के आधार पर फैसला दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता अगर आजीवन कारावास की सजा भी मिले।

एसएससी घोटाले में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं भ्रष्टाचार या किसी गलत काम का समर्थन नहीं करती। अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन मेरे खिलाफ चलाये जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान की मैं निंदा करती हूं। उन्होंने आगे कहा,’सच्चाई सामने आनी चाहिए, लेकिन एक समय सीमा के अंदर।’

ममता का बीजेपी पर निशाना
बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, ‘अगर बीजेपी को लगता है कि वह एजेंसियों का इस्तेमाल करके मेरी पार्टी को तोड़ सकती है तो वह गलत है। ममता बनर्जी ने कहा, ‘अगर कोई गलत गतिविधियों में शामिल रहा है, तो हममें से कोई भी हस्तक्षेप नहीं करेगा चाहे वह कितना भी कठोर फैसला क्यों न झेले। हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।’

अर्पिता मुखर्जी पर ममता की सफाई
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं धमकियों के आगे नहीं झुकूंगी। अगर किसी ने गलत काम किया है और कानून के फैसले से दोषी साबित होता है, तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।’ वहीं अर्पिता मुखर्जी को लेकर ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया, ‘न ही सरकार और न ही पार्टी का उस महिला से कोई संबंध है, मैंने एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था। तब वह महिला वहां मौजूद थी। मैंने सुना है कि वह पार्थ की फ्रेंड है। क्या मैं भगवान हूं जो मुझे पता हो कि कौन किसका दोस्त है?’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...