9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद में कार से कुचल कर शख्स की मौत, हुंडई के पीछे...

गाजियाबाद में कार से कुचल कर शख्स की मौत, हुंडई के पीछे BJP चुनाव चिन्ह के साथ लिखा था विधायक

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद में कार से कुचलने से शख्स की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हुंडई कार को भी जब्त कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कार के पीछे बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल की फोटो लगी थी। साथ ही वहां विधायक लिखा हुआ था। घटना कविनगर थाना क्षेत्र में हुई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं कार का किसी नेता से कोई कनेक्शन तो नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस मामले में पुलिस का कहना है कि कार गाजियाबाद के महागुनपुरम का रहने वाला आरोपी सौरभ शर्मा चला रहा था। कार उसके दोस्त की थी। जिसके पीछे ‘विधायक’ का स्टिकर लगा हुआ था और साथ ही बीजेपी का चुनाव चिन्ह चिपका हुआ था। घटना मंगलवार रात की है और उस वक्त मौके पर मौजूद किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।

सड़क पर बैठे शख्स को कार ने मारी टक्कर
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर बैठा है। तभी एक हुंडई कार आती है उसे टक्कर मार देती है। टक्कर लगने की वजह से शख्स की तुरंत मौत हो जाती है।

इस मामले में अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर, गाजियाबाद ने कहा कि आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं कार चलाने वाले आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार भी जब्त की गई है औऱ आगे की कार्रवाई का जा रही है।

बीजेपी चुनाव चिन्ह के साथ लिखा था विधायक
पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि कार पर बीजेपी की चुनाव चिन्ह क्यों चिपका हुआ है और उस पर विधायक क्यों लिखा हुआ है? क्या यह कार किसी बीजेपी के विधायक की है या फिर किसी ने धाक जमाने के लिए इसका गलत इस्तेमाल किया था।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...