9.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयMan of the Hole: आखिरी सदस्य की मौत...और पूरी तरह खत्म हो...

Man of the Hole: आखिरी सदस्य की मौत…और पूरी तरह खत्म हो गई ये जनजाति!

Published on

नई दिल्‍ली ,

ब्राजील की मूल निवासी जनजाति के आखिरी सदस्‍य की मौत हो गई, इस तरह इस जनजाति का धरती से समापन हो गया. ऐसा कहा जाता है कि इस आखिरी सदस्‍य का कभी भी किसी बाहरी व्‍यक्ति से संपर्क नहीं हो सका था. यह शख्‍स सालों से अकेले ही जंगल में रह रहा था. ब्राजील की इंडीजीनियस प्रोटेक्‍शन एजेंसी फुनाई ने उसकी मौत की जानकारी शनिवार को दी.

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्‍स मैन ऑफ द होल (Man of the Hole) के नाम से जाना जाता था. शख्‍स पिछले 26 सालों से तनारु (Tanaru Indigenous land) में रह रहा था. यह जगह ब्राजील के रोंडोनिया स्‍टेट में मौजूद अमेजन जंगल के आंतरिक इलाके में मौजूद है. कुछ पुरानी मीडिया रिपोर्ट देखी जाएं तो यह शख्‍स आवा (Awá) जनजाति का था, जो ब्राजील के मूल निवासी माने जाते हैं और अमेजन के जंगलों में रहते हैं.

नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन Survival International के अनुसार- इस शख्‍स को ‘Man of the Hole’ निकनेम इसलिए दिया गया था, क्‍योंकि वह काफी गहरे छेद किया करता था. ताकि जानवर उनमें आकर फंस जाएं, वहीं इन छेद का उपयोग खुद के छिपने के लिए भी करता था.

स्‍थानीय अधिकारियों ने इस शख्‍स से संपर्क करने के कई प्रयास किए थे, लेकिन उसने इन सभी कोशिशों का विरोध किया. कई बार उसकी मॉनिटिरिंग करने की भी कोशिश की गई. वहीं कई मर्तबा उसकी जरूरत का सामान भी सौंपा गया.

Survival International के मुताबिक- इस जनजाति के अन्‍य लोग 70 के दशक तक विभिन्‍न हमलों में मारे गए थे. इस दुर्लभ जनजाति पर हमला करने वालों में मुख्‍यत: पशु पालने वाले लोग और भूमाफिया शामिल थे.

Survival International ग्रुप की रिसर्च एंड एडवोकेसी डायरेक्‍टर फियोना वाटसन ने बताया- कोई भी बाहरी व्‍यक्ति इस शख्‍स का नाम नहीं जानता था, ना तो उन्‍हें इस जनजाति के बारे में कोई जानकारी थी. इस व्‍यक्ति की मौत के साथ ही पूरी जनजाति की समाप्ति हो गई है.

इस शख्स की लाश 23 अगस्‍त को फुनाई के अधिकारियों को झोपड़ी के अंदर मौजूद झूले में मिली. अब तक की जांच में सामने आया है कि मौत से पहले इस शख्‍स का किसी से भी कोई संघर्ष नहीं हुआ. किसी भी तरह की हिंसा और दूसरे व्‍यक्ति की मौजूदगी की बात से भी अधिकारियों ने इनकार किया है, उसकी मौत प्राकृतिक रही.

उसकी लाश को फुनाई के अधिकारियों ने पुलिस को पोस्‍टमार्टम के लिए सौंप दिया. ‘Man of the Hole’ का आखिरी वीडियो साल 2018 में रिलीज किया गया था. जहां वह कुल्हाड़ी की तरह दिख रही चीज को पेड़ पर मार रहा था.

Survival International ने बताया कि जिस कैंप साइट पर वह रहता था, वहां उसने अपनी दैनिक जिंदगी के कई सबूत छोड़े हैं. वह मक्‍का और पपीता उगाता था. वहीं उसने भूसे और फूस का घर भी बनाया था. इस शख्‍स के बारे में कहा जाता था कि ये सालों से अकेला ही अमेजन के जंगलों में रह रहा था.

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...