15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिमणिशंकर अय्यर ने अब राजीव गांधी को बताया 'एक्सीलेंट' पीएम, विवादित टिप्पणी...

मणिशंकर अय्यर ने अब राजीव गांधी को बताया ‘एक्सीलेंट’ पीएम, विवादित टिप्पणी पर कही ये बात

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राजीव गांधी पर अपनी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद को लेकर सफाई दी है। उन्होंने बीजेपी पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। अय्यर ने कहा कि बीजेपी ने उनके लंबे इंटरव्यू का एक छोटा सा हिस्सा काटकर गलत तरीके से पेश किया। पूरे इंटरव्यू में उन्होंने राजीव गांधी को ‘बेहतरीन’ प्रधानमंत्री बताया था। यह विवाद उनकी नई किताब ‘ए मेवरिक इन पॉलिटिक्स’ पर चर्चा के दौरान शुरू हुआ। यह चर्चा ‘फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ में हुई थी।

‘मेरे बयान को तोड़-मरोड़ के पेश किया’
मणिशंकर अय्यर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके दो घंटे से ज्यादा लंबे इंटरव्यू की एक छोटी सी क्लिप काटकर भारतीय जनता पार्टी ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने 2 घंटे 23 मिनट के इंटरव्यू से सिर्फ 50 सेकंड का क्लिप निकाला और उसे सोशल मीडिया पर फैला दिया। इस क्लिप में राजीव गांधी की शिक्षा के बारे में उनकी टिप्पणी को दिखाया गया। अय्यर ने कहा कि उन्होंने अपनी किताब में भी यही बात लिखी थी, लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया।

बीजेपी सिर्फ विवाद पैदा करना चाहती है- अय्यर
अय्यर ने आगे कहा कि अगर अमित मालवीय या किसी ने दस सेकंड और सुना होता, तो उन्हें मैं यह कहते हुए भी सुनाई देता कि और आज शायद मैं वाहिद व्यक्ति हूं, जो कहता हूं कि अगर कोई बहुत बेहतरीन प्रधानमंत्री था, तो वह राजीव गांधी थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैंने राजीव गांधी की प्रशंसा की थी, लेकिन बीजेपी ने जानबूझकर मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। बीजेपी सिर्फ विवाद पैदा करना चाहती है।

‘कांग्रेस के डीएनए में गांधी परिवार’
कांग्रेस में गांधी परिवार के प्रभुत्व के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में गांधी परिवार है। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य पार्टी के किसी पद पर रहे हों या नहीं रहे हों, लेकिन 100 वर्षों से अधिक समय से पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें आदर की दृष्टि से देखते रहे हैं। इससे साफ है कि अय्यर गांधी परिवार को कांग्रेस का अभिन्न अंग मानते हैं। यह पूरा विवाद बुधवार को शुरू हुआ जब बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप शेयर की।

राजीव गांधी पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद
इस क्लिप में अय्यर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि राजीव गांधी को इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। अय्यर के अनुसार, पूरा मामला संदर्भ से काटकर पेश करने का है। वे अपनी बात पूरी तरह रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। उनका कहना है कि बीजेपी ने जानबूझकर उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर विवाद खड़ा किया।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...