11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमणिपुर: भाजपा के कुकी विधायकों ने गृहमंत्री के बयान पर जताई आपत्ति,...

मणिपुर: भाजपा के कुकी विधायकों ने गृहमंत्री के बयान पर जताई आपत्ति, नाराजगी की ये है वजह

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री के दिए एक बयान पर मणिपुर के कुकी विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। राज्य के दस विधायकों ने कहा कि गृहमंत्री का बयान बहुत ही गैरजिम्मेदाराना था। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि राज्य में जातीय हिंसा की वजह म्यांमार से आ रहे शरणार्थी और अवैध घुसपैठिए हैं।

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने भी बयान पर जताई चिंता
विधायकों ने अमित शाह से अवैध घुसपैठियों का ब्यौरा और हिंसा में उनके शामिल होने के सबूत भी मांगे। जिन दस कुकी विधायकों ने गृहमंत्री के बयान की आलोचना की है उनमें से सात विधायक भाजपा के ही हैं। इनके अलावा इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के सदस्यों ने भी गृहमंत्री के बयान की निंदा की है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक कुकी विधायकों ने राज्य में म्यांमार से आने वाले कथित अवैध घुसपैठियों के बारे में गृहमंत्री से जानकारी मांगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा को बताया कि साल 2021 में म्यांमार में तख्ता पलट की वजह से सत्ता परिवर्तन हुआ। इसके बाद वहां मिलिट्री का शासन आ गया। वहां एक कुकी डेमोक्रेटिक फ्रंट है, उसने वहां पर लोकतंत्र के लिए आंदोलन शुरू कर दिया। इस पर वहां के मिलिट्री शासन ने इनपर कड़ाई करना शुरू किया।

अमित शाह ने बताया कि वहां का बॉर्डर फ्री बॉर्डर है। वहां फेंसिंग नहीं है। इसलिए वहां से कुकी भाइयों ने भारत आना शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में कुकी आदिवासी यहां आ गए। गृहमंत्री के मुताबिक इन शरणार्थियों के घाटी के जंगलों में बसने से वहां अचानक डेमोग्राफी में बदलाव आ गया।इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (ITLF) ने बयान जारी करके कहा कि राज्य में तीन महीने से चल रही हिंसा में 130 से अधिक कुकी लोगों की जानें जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल 44,425 आदिवासियों को विस्थापित होने को विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि मेतई और आदिवासी उनको परेशान कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...