6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यमणिपुर: मुझे लेने वापस आना... पोते से कहे थे आखिरी शब्द, हमलावरों...

मणिपुर: मुझे लेने वापस आना… पोते से कहे थे आखिरी शब्द, हमलावरों ने स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को जिंदा जलाया

Published on

इंफाल

मणिपुर में जनजातीय महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के बाद कई दिल दहलाने वाली कहानियां सामने आ रही हैं। काकचिंग जिले के सेराउ गांव में एक स्वतंत्रता सेनानी की 80 साल की बुजुर्ग पत्नी को उनके घर पर जिंदा जला दिया गया था। वारदात के बाद जब उनका पोता वहां पहुंचा तो उसे मलबे में दबे अवशेष ही मिल पाए। पीड़िता के दिवंगत पति एस चुराचंद सिंह को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने सम्मानित किया था।

सेराउ पुलिस थाने में दर्ज केस के अनुसार, 80 साल की बुजुर्ग महिला को उनके घर पर बंद कर दिया गया था और हथियारबंद भीड़ ने घर घेरकर उसे आग लगा दी। घटना 28 मई को देर रात की है जब सेराउ में भारी हिंसा और गोलीबारी हुई थी।

घर को बाहर से बंद कर आग लगा दी
80 साल की बुजुर्ग इबेतोंबी स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी थी। आरोप है कि उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया गया और घर को आग लगा दी गई। जब तक उनका परिवार उन्हें बचाने पहुंचता, पूरा घर जलकर खाक हो गया था।

‘दादी ने पहले हमें भागने को कहा था’
इबेतोंबी के पोते प्रेमकांत ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि उन्होंने मौत को बहुत करीब से मात दी। दादी को बचाने के चक्कर में उनकी बांह और जांघ में भी गोली लगी और वह घायल हो गए। प्रेमकांत ने बताया, ‘जब हमारे ऊपर हमला हुआ तो मेरी दादी ने उम्र के चलते पहले हमें भागने को कहा था। घर के बाहर फायरिंग हो रही थी और ऐसे में बुजुर्ग व्यक्ति के लिए वहां से सुरक्षित भाग पाना मुश्किल था। जब हम जा रहे थे तो उन्होंने पीछे से कहा था कि मेरे लिए वापस आना। वह उनके आखिरी शब्द थे।’

‘जब वापस आए सब जल चुका था’
प्रेमकांत की पत्नी तंपकसना ने बताया कि उन्होंने भागकर स्थानीय विधायक के घर पर शरण लिया था। जहां वे बहुत मुश्किलों से पहुंचे थे। उन्होंने एनडीटीवी को बताया, ‘देर रात दो बजे हमने किसी तरह वहां से भागकर स्थानीय विधायक के घर पर शरण ली थी। फिर हमने तड़के साढ़े पांच बजे वहां जाकर देखा तो घर पूरी तरह तबाह हो चुका था।’

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...