नई दिल्ली,
मणिपुर के मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 2 घंटे 13 मिनट के भाषण में मणिपुर पर सिर्फ 2 मिनट की. इन 2 मिनट में भी पीएम हंसकर मणिपुर का मजाक उड़ा रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सेना 2 दिनों में इस पूरी हिंसा को नियंत्रित कर सकती है. लेकिन पीएम ने आग बुझाने से मना किया. राहुल ने कहा कि पीएम आग बुझाना ही नहीं चाहते वे तो खुद मणिपुर को जलाना चाहते हैं.
‘कुकी क्षेत्र में मैतेई को ले जाने की मनाही…’
राहुल ने कहा कि जब हम मैतेयी इलाके में गए तो हमें कहा गया कि अपने सिक्यॉरिटी में कुकी पर्सनल को मत लाइए नहीं तो हम उसे मार देंगे। जब हम कुकी इलाके में गए तो हमें कहा गया कि अपने सिक्यॉरिटी में मैतेयी को मत लाइए नहीं तो हम उन्हें गोली मार देंगे। हमें दोनों जगहों पर मैतेयी और कुकी को अलग करना पड़ा। इसलिए मैंने कहा कि हिंदुस्तान में भारत माता की हत्या कर दी गई है।
भारत माता की हत्या क्यों कहा, राहुल ने बताया
राहुल गांधी ने सदन में अपने मणिपुर में भाषण के दौरान भारत माता की हत्या वाले बयान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैं करीब 19 साल से राजनीति में हूं और मैं हर राज्य में गया हूं। 19 साल में जो मैंने मणिपुर में देखा-सुना वो कभी नहीं देखा।
पीएम हंसी मजाक के मोड में थे…
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को यह हंसी मजाक पब्लिक मीटिंग में बनाना चाहिए था. उन्हें संसद में ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थी. राहुल ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री को जवाब देने की जरूरत नहीं है. मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी गई और प्रधानमंत्री हंसी मजाक के मोड में थे. राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि मैं जानता हूं पीएम शायद मेरा चेहरा टीवी पर ज्यादा देखना नहीं चाहते हैं.
देश का पीएम ऐसे कैसे बोल सकता है?
राहुल गांधी ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा था कि देश का पीएम इस प्रकार से कैसे बोल सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम के मणिपुर नहीं जाने के भी कारण हैं, उसके भी कारण है लेकिम मैं बता नहीं सकता हूं आपको। प्रधानमंत्री मणिपुर को जलाना चाहते हैं, आग नहीं बुझाना चाहते हैं।
‘भारत मां की रक्षा के लिए खड़ा मिलूंगा’
राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी भारत मां पर आक्रमण होगा, मैं वहां रक्षा में खड़ा मिलूंगा. राहुल ने कहा कि मैं देश की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर खड़ा रहूंगा.
