8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिमनीष सिसोदिया मुख्य आरोपी, CBI की लिस्ट में 15 नाम, कोई कमिश्नर...

मनीष सिसोदिया मुख्य आरोपी, CBI की लिस्ट में 15 नाम, कोई कमिश्नर तो कोई बड़े-बड़े फर्म का मालिक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया के यहां आज सुबह-सुबह दिल्ली समेत देशभर में 20 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी हुई है। पिछले कुछ वक्त से नई शराब नीति पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस मामले की सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी। सीबीआई ने इस मामले में 15 लोगों को आरोपी बनाया है। सीबीआई की रेड के बाद सियासत भी चरम पर है। दिल्ली सीएम केजरीवाल से लेकर संजय सिंह, राघव चड्ढा सभी लोग केंद्र सरकार और बीजेपी को टारगेट कर रही है।

एफआईआर में इन लोगों के नाम
एफआईआर में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के अलावा तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपीकृष्णा, तत्कालीन आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी, आबकारी अतिरिक्त आयुक्त पंकज भटनागर, एंटरटेनमेंट एंड इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के सीईओ विजय नायर, पेरनोड रिकार्ड के पूर्व कर्मी मनोज राय, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, फर्म बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड, दिनेश अरोड़ा, फर्म महादेव लिकर्स, महादेव लिकर्स के वरिष्ठ अधिकारी सन्नी मारवाह, अरुण रामचंद्र पिल्लई, अर्जुन पांडे और अज्ञात का नाम शामिल है।

सीबीआई रेड के बाद बिफऱे सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेमकहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की छापेमारी वैश्विक स्तर पर सराहे जा रहे उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी सीबीआई के छापे पड़े हैं और इस बार भी कुछ सामने नहीं आएगा। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के संबंध में सिसोदिया के आवास समेत 10 से अधिक स्थानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुख्य पृष्ठ पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन उनके घर पर केंद्र ने सीबीआई को भेजा।’

पीएम मोदी पर भड़के संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (आप) ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनके कार्य करने के तरीकों की बढ़ती लोकप्रियता के कारण पार्टी व उसके नेताओं को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि सिसोदिया अंततः पाक साफ साबित होंगे और प्रधानमंत्री का असली चेहरा देश के सामने आएगा। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आबकारी नीति तैयार करने में कथित अनियमितताएं सीबीआई को सिसोदिया के पीछे लगाने का एक बहाना मात्र है। उन्होंने कहा, असली मुद्दा यहां अरविंद केजरीवाल और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में उनके दिल्ली शासन के मॉडल की बढ़ती लोकप्रियता है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...