14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीति'AAP की नई सरकार में मनीष सिसोदिया होंगे डिप्टी CM', चुनाव से...

‘AAP की नई सरकार में मनीष सिसोदिया होंगे डिप्टी CM’, चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. यहां 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं, इसी क्रम में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने जंगपुरा में प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही डिप्टी CM होंगे.

केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया मेरे सेनापति हैं, छोटे भाई हैं और सबसे प्यारे हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. सब कह रहे हैं कि भले आम आदमी पार्टी की 2-4 सीटें कम आएं, लेकिन सरकार आम आदमी पार्टी की ही बन रही है. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी की सरकार में फिर से उपमुख्यमंत्री बनेंगे.

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि आप लोगों का विधायक अगर उपमुख्यमंत्री होगा, तो सारे अधिकारी फोन पर ही आपके काम कर देंगे. किसी अफ़सर की हिम्मत नहीं होगी, जो उपमुख्यमंत्री की विधानसभा के आदमी का फ़ोन ना उठाए.

‘बीजेपी वाले मुफ्त बिजली के खिलाफ’
प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग बिजली का बिल जीरो चाहते हैं, वे आम आदमी पार्टी को वोट दें और जो लोग बिजली बिल के रूप में भारी रकम चाहते हैं, वे भाजपा को वोट दें. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कह रही है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे लोग बिजली पर सब्सिडी समाप्त कर देंगे, बीजेपी वाले मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं.

जंगपुरा का विकास 10 गुना ज्यादा करना है: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि मैंने मनीष सिसोदिया को आप लोगों को सौंप दिया है और उनसे कहा है कि जंगपुरा का विकास 10 गुना ज्यादा करना है, जितने काम रुके हैं, उन्हें टॉप स्पीड से पूरा करना है. जो काम नहीं हो पाए वो सभी करना है. विकास की नई योजनाएं चालू करनी हैं. हमने 24 घंटे बिजली की उपलब्धता की है. उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे बिजली चाहिए तो झाड़ू का बटन दबाना. अगर 6 घंटे के पावर कट चाहिए तो कमल का बटन दबा देना.

‘दिल्ली की जंग दो विपरीत विचारधाराओं की’
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव, सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए चुनाव है. चुनाव में दो विपरीत विचारधाराएं आमने-सामने हैं- एक आम जनता के कल्याण पर केंद्रित है और दूसरी चुनिंदा धनी व्यक्तियों के समूह को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित है.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...