15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिट्रक ड्राइवरों से मन की बात, गुरुद्वारे में टेका मत्था... राहुल गांधी...

ट्रक ड्राइवरों से मन की बात, गुरुद्वारे में टेका मत्था… राहुल गांधी की ‘ट्रक राइड’

Published on

अंबाला

ट्रक पर सवार राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूथ कांग्रेस ने कहा कि राहुल ने ट्रक ड्राइवरों की परेशानियां समझने के लिए ऐसा किया। उन्होंने इस दौरान ट्रक चालकों से बात भी की और उनकी समस्याओं को जाना। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि जननायक राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे।

अलग अंदाज में नजर आए राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह एक अलग अंदाज में नजर आए। राहुल गांधी दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिये ट्रक से अंबाला पहुंचे और फिर वहां पर उन्होंने एक गुरुद्वारे में माथा टेका। बाद में अंबाला से शिमला के लिए रवाना हुए।

दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर
कर्नाटक की सियासी थकान और मैदानों में पड़ रही भारी गर्मी से राहत पाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं। यह उनका निजी दौरा है। यहां पर वह अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में रुके हैं। प्रियंका गांधी ने शिमला के छराबड़ा में घर बनाया है।

ट्रक चालकों की समस्या को जाना​
दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में सवार होकर आए राहुल गांधी ने ट्रक चालकों की समस्या को समझने की कोशिश की। उन्होंने ट्रक चालकों से उनकी समस्याओं पर बात भी की।

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो
कांग्रेस ने राहुल गांधी का ये वीडियो अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे और उन्होंने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया।

बहन प्रियंका के घर पहुंचे राहुल
फिलहाल, राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर शिमला पहुंचे हैं। कांग्रेस ने हिमाचल में सरकार बनने के बाद अब ओपीएस बहाल कर दी है। इसी के चलते अब प्रदेश के कर्मचारियों ने धर्मशाला में आभार रैली रखी है, जिसमें सीएम सुक्खू शामिल होंगे। चर्चाए हैं कि इस रैली में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...