17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराहुल गांधी के बयान पर मनोज मुंतशिर की चाणक्य नीति, 'विदेशी माता...

राहुल गांधी के बयान पर मनोज मुंतशिर की चाणक्य नीति, ‘विदेशी माता से उत्पन्न संतान…’

Published on

नई दिल्ली,

तवांग में भारत-चीन के सैनिकों की भिड़ंत के मुद्दे के बीच भारतीय सैनिकों की पिटाई वाले राहुल गांधी के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी की है. राहुल गांधी के चीन पर दिए बयान पर मनोज मुंतशिर ने चाणक्य का हवाला देते हुए कहा ‘विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता, प्रॉब्लम डीएनए का है’.

मनोज मुंतशिर का विवादित बयान
मनोज मुंतशिर सोमवार शाम भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. इस दौरान मंच से जब वह लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया. मनोज मुंतशिर ने कहा कि ‘सरदार भगत सिंह की बात मैं आपसे कर रहा था तो मुझे याद आया कि यह जो एक चीज है ना, देश के लिए आकाश भर प्रेम, यह दुनिया में कहीं भी आप चले जाएं यह सब्जेक्ट होता है. देश प्रेम सिखाना पड़ता है बच्चों को कि देखो भैया, तुम्हारे बाप-दादा ने यह किया इस मिट्टी से प्यार करो.

”अकेला देश दुनिया में भारत ही है जहां वतन परस्ती, देश प्रेम, देश भक्ति सिखानी नहीं पड़ती हम सीने में लेकर पैदा होते हैं. अभी हमने चाइना को भगाया. पर हमें उस वक्त दुख होता है जब निहायत गैर जिम्मेदार इस देश का नेता यह कहता है कि हमारे सैनिक चीनी सैनिकों से पिट रहे हैं. इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया जाता है. कैसे कह सकता है कोई हमारे सैनिक पिट गए? लेकिन मैं क्या दोष दूं? मैंने चाणक्य को पढ़ा है आपने भी पढ़ा होगा. मैं कोट कर रहा हूं चाणक्य को जहां उन्होंने लिखा है कि विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता. साथियों प्रॉब्लम डीएनए का है. कुछ नहीं कर सकते आप और हम इसका.”

”एक तरफ मेरा और आपका डीएनए हैं. मेरा और आपका डीएनए हमें क्या सिखाता है हम लोग भारत माता कहते हैं. जब हमने भारत माता कह दिया तो मां से प्यार करना हमें सीखना थोड़ी है. किसी स्कूल में जाकर थोड़ी सीखना है कि भारत माता से कैसे प्यार किया जाता है. माता कह दिया, मां भारती कह दिया, भारत माता कह दिया तो सदा सदा के लिए बिक गए हम इस मिट्टी के लिए. ऋणी हो गए इसके. हमें देशभक्ति सीखनी नहीं पड़ती, हमें देशभक्ति नहीं सिखाई जाती.”

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...