9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यNCP की सरकार में एंट्री से शिंदे गुट के कई नेता नाखुश,...

NCP की सरकार में एंट्री से शिंदे गुट के कई नेता नाखुश, बोले- मुख्यमंत्री हल करें पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल होकर डिप्टी सीएम बन गए हैं तो शरद पवार भी अपनी राजनीति के दांव-पेंच में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान चर्चा शिंदे गुट के नाराज़ विधायकों और नेताओं की भी हो रही है। जिन्हें अचानक एनसीपी नेताओं की सरकार में एंट्री ठीक नहीं लग रही है। खबर है कि प्रदेश के नए मंत्रीमण्डल में अपनी जगह की तलाश में आस लगाए बैठे कई नेताओं की उम्मीदों पर एनसीपी के सरकार में शामिल होने के बाद पानी फिर सकता है।

शिंदे गुट के नेता के इस बयान से समझिए कहानी
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता संजय शिरसाट का एक बयान सामने आया है। इससे आप समझ पाएंगे कि आखिर अजित पवार एंड टीम की सरकार में एंट्री के बाद शिंदे गुट में क्या हलचल है। संजय शिरसाट ने कहा, “राजनीति में जब हमारा प्रतिद्वंद्वी गिरोह हमारे साथ आना चाहता है, तो हमें उन्हें शामिल करना पड़ता है और भाजपा ने यही किया है। एनसीपी के हमारे साथ आने के बाद हमारे दल के लोग नाराज थे क्योंकि उनमें से कुछ हमारे नेताओं को उनका चाहा गया पद मिलना मुश्किल हो रहा है। यह सच नहीं है कि हमारे सभी नेता एनसीपी के हमारे साथ आने से खुश हैं।”

संजय थिरसाट के इस बयान से यह बात तो तय हो जाती है कि शिंदे गुट में अजित पवार की एंट्री के बाद हलचल हुई है और इसे लेकर एकनाथ शिंदे भी काफी सक्रिय दिखाई दिए हैं।

उन्होने आगे कहा, “हमने सीएम और डिप्टी सीएम को बता दिया है कि उन्हें इस मुद्दे को हल करना होगा… हम हमेशा एनसीपी के खिलाफ थे और आज भी हैं हम शरद पवार के खिलाफ हैं। शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को सीएम के रूप में इस्तेमाल किया था। जब उद्धव सीएम थे तो शरद पवार सरकार चलाते थे, अब इसका फैसला एकनाथ शिंदे ही करेंगे”।

आज महाराष्ट्र में दो बड़ी बैठक होनी हैं। अजित पवार और शरद पवार को यह दिखाना है कि किसके पास कितने विधायकों का समर्थन है और कौन एनसीपी का असल नेता है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट के परिसर में अजित पवार गुट के नेताओं की बैठक होनी है। शरद पवार गुट की बैठक में शामिल होने के लिए एनसीपी नेता अनिल देशमुख यशवंत राव चव्हाण केंद्र पहुंच गए हैं। वह महाराष्ट्र के गृहमंत्री रह चुके हैं।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this