10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में इमरान समर्थकों का मार्च हुआ हिंसक, 4 रेंजर्स की मौत,...

पाकिस्तान में इमरान समर्थकों का मार्च हुआ हिंसक, 4 रेंजर्स की मौत, शूट एट साइट का ऑर्डर जारी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शहबाज सरकार के खिलाफ पीटीआई ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों समर्थक इस्लामाबाद में घुस गए हैं। इमरान समर्थकों की भीड़ ने पाक रेंजर्स को गाड़ियों से कुचल दिया है। इस घटना में 4 रेंजर्स की मौत की बाद हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी इस आंदोलन की कमान संभाल रही हैं। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए सेना की तैनाती की गई है। खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान से भी हजारों लोग इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं।

देखते ही गोली मारने के आदेश जारी
पाकिस्तान में हालात ठीक वैसे बने हुए हैं जैसे इमरान खान की गिरफ्तारी के दौरान देखे गए हैं। इमरान समर्थकों ने शहबाज सरकार को धमकी दी है कि अगर इमरान खान को रिहा नहीं किया तो इस्लामाबाद को बंधक बना लिया जाएगा। अशांति और आतंकवादियों से सख्ती से निपटने के लिए सख्त आदेश जारी किए गए हैं। पाकिस्तान में देखते ही गोली मारने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इमरान समर्थकों ने संसद तक मार्च निकालकर धरना देने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए नेशनल हाईवे पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं, लेकिन इमरान के समर्थकों ने बैरिकेड्स हटा दिए।

इंटरनेट किया गया बैन
इमरान समर्थकों को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। खैबर-पख्तूनख्वा से काफिला इस्लामाबाद प्रवेश कर गया है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए धारा-144 लागू की गई है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने घोषणा की कि संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अधिकारियों ने शिपिंग कंटेनर रखकर राजमार्गों को ब्लॉक कर दिया था, लेकिन लिफ्टिंग उपकरण और अन्य भारी मशीनों के साथ प्रदर्शनकारियों ने इन्हें हटा दिया और आगे बढ़ गए।

इस बीच बुशरा बेगम ने कहा, मेरे भाइयों जब तक खान साहब हमारे पास वापस नहीं आ जाते, हमें इस मार्च को खत्म नहीं करना। मैं आप सबके साथ आखिरी सांस तक खड़ी रहूंगी। आप लोगों को मेरा साथ देना है। साथ नहीं मिलेगी तब भी मैं खड़ी रहूंगी क्योंकि यह सिर्फ मेरे मियां की बात नहीं है, इस मुल्क और इस मुल्क के लीडर की बात है। बुशरा के ऐलान के बाद बाइक पर पुलिसकर्मी गश्त लगा रहे हैं। इस्लामाबाद में घुसने वालों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं। 4 हजार से अधिक लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...