18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य62 साल की उम्र में रचाई शादी, दुल्हन निकली 'लुटेरी', कानपुर का...

62 साल की उम्र में रचाई शादी, दुल्हन निकली ‘लुटेरी’, कानपुर का ये मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Published on

कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में 62 वर्षीय रिटायर्ड सीओडी कर्मी ने आर्य समाज मंदिर में 45 साल की महिला से शादी की थी। दो दिन साथ रहने के बाद लुटेरी दुल्हन लगभग तीन लाख के कीमती जेवरात और दो लाख रूपए नकद लेकर फरार हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का पता नहीं चला तो चकेरी थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीतापुर के अटरिया गांव निवासी हरीश कुमार शुक्ला सीओडी (केंद्रीय आयुध डिपो) से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कोई भी सदस्य नहीं होने के कारण एकांत जीवन जी रहे थे। वह सीओडी में नौकरी के समय से ही सनिगवां में किराये के मकान में रह रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय महिला पूजा जोशी से हुई। महिला ने हरीश शुक्ला से नजदीकियां बढ़ा ली।

आर्य समाज मंदिर में की शादी
महिला ने शादी का झांसा देते हुए रिटायर्ड सीओडी कर्मी से देखभाल और सेवा करने की इच्छा जताई। इसके बाद उसने हरीश शुक्ला के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। हरीश उसके झांसे में आकर भरोसा कर लिया। इसके बाद दोनों ने बीते 11 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों एक साथ किराय के मकान में रहने लगे।

मां के दिए थे जेवर
हरीश शुक्ला का आरोप है कि महिला ने जेवरात और नकदी की मांग की। इस पर उन्होंने अपनी मां के पुराने जेवर लेकर दे दिए। महिला ने उन जेवरों को बेचकर नए जेवर खरीद लिए। इसके बाद उन्होंने पत्नी को रिटायर होने पर मिली रकम में से दो लाख रूपए दे दिए। दो दिन उनके साथ रुकने के बाद महिला देर रात घर से भाग निकली।

महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हरीश शुक्ला लगातार महिला की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान वह अपने सीतापुर स्थित गांव में रहने लगे। बदनामी के डर से उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर शुक्रवार को कानपुर के चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज महिला की खोजबीन की जा रही है।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...