13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यहोली के दिन सुबह सुबह जयपुर में भीषण अग्निकांड, नीचे बैंक और...

होली के दिन सुबह सुबह जयपुर में भीषण अग्निकांड, नीचे बैंक और ऊपर गोदाम, आग में सब जलकर खाक

Published on

जयपुर

होली के दिन सुबह सुबह ही जयपुर में एक भीषण अग्निकांड हो गया। सीकर रोड स्थित विश्वकर्मा रोड नंबर 12 के पास रबड़ के दौरान में भीषण आग लग गई। हैरानी की बात यह है कि यह गोदाम यूको बैंक के ऊपर हुआ है। सुबह करीब 10 बजे बैंक के ऊपर बने गोदाम में आग लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास किए गए लेकिन चूंकि गोदाम रबड़ का है। ऐसे में आग पर काबू पाने में फिलहाल समय लग रहा है। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

आग की लपटें उठ रही, दूर तक नजर आ रहे धुएं के गुबार
वीकेआई रोड नंबर 12 सीकर रोड की मुख्य सड़क पर यूको बैंक की शाखा है। इसी शाखा के ऊपर गोदाम बना हुआ है। सुबह करीब 10 बजे गोदाम से आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगी और धुएं के गुबार काफी ऊंचाई तक फैलता गया। धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक नजर आया। यूको बैंक के ठीक सामने ही सीकर रोड है जहां हर वक्त वाहनों का आवागमन रहता है। आग लगने के दौरान पुलिस ने वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया। मुख्य सड़क के बजाय बीआरटीएस कॉरिडोर में से वाहनों को निकाला जाने लगा।

रबड़ गोदाम खाक, बैंक को कितना हुआ नुकसान
इस भीषण आग से रबड़ गोदाम धूं धूं कर जलता रहा। मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंचने के बाद भी धुंए के गुबार उठते रहे। चूंकि जलते हुए रबड़ को बुझाना आसान नहीं है। अमूमन रबड़ की आग तभी थमती है जब तक वह पूरा जल ना जाए। हालांकि पानी की बौछार करके आग को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस आग से बैंक को कितना नुकसान पहुंचा, यह फिलहाल कहा नहीं जा सकता। आग पूरी तरह बुझने के बाद बैंक कर्मी आएंगे और जायजा लेंगे। तब ही नुकसान का पता चल सकेगा।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...