25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिभाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर 'अंडरकरंट', 2024 के लिए बिसात बिछाने...

भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’, 2024 के लिए बिसात बिछाने में जुटे राहुल गांधी?

Published on

नई दिल्ली

साल 2024 के आम चुनाव में अभी भले ही एक साल से अधिक का समय बाकी है लेकिन कांग्रेस की तरफ से इसकी तैयारी साफ नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिये पार्टी में फिर से जान फूंकने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में बीजेपी के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’ (माहौल) है। राहुल ने कहा कि देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने के लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा। ऐसे में विपक्ष की तरफ से पीएम उम्मीदवार के चेहरे को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी से मुकाबले के लिए शरद पवार, के. चंद्रशेखर राव, नीतीश कुमार से लेकर ममता बनर्जी की तरफ से लिए तीसरे मोर्चे को एकजुट करने की कवायद भी हो रही है। इस बीच राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी मोर्चे को साफ संदेश दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राहुल गांधी के 2024 में पीएम उम्मीदवार होने की बात कही थी।

भाजपा को हराने के लिए वैचारिक ढांचे की जरूरत
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा को हराने के लिए वैचारिक ढांचा होना चाहिए और यह केवल कांग्रेस ही दे सकती है। उन्होंने कहा, उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति है, लेकिन केरल और कर्नाटक में इसका विचार काम नहीं करेगा। केवल कांग्रेस ही विपक्षी नेताओं का सम्मान करते हुए एक राष्ट्रीय दृष्टि दे सकती है। उन्होंने कहा कि कई समान विचारधारा वाले दल चाहते हैं कि भारत में सद्भाव बना रहे। मुझे पता है कि अखिलेशजी और मायावतीजी भारत को नफरत से मुक्त करना चाहते हैं और देश में सद्भाव चाहते हैं।

विपक्ष का इंजन बनने की कोशिश
राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘कांग्रेस-भाजपा के एक होने’ संबंधी बयान को लेकर उन पर पलटवार किया। उन्होंने यह भी कहा कि देश की राजनीति में भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक धुरी कांग्रेस है। वह इस वैचारिक लड़ाई में जीतेगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को एक दूसरे का सम्मान करना है। इस तरह से राहुल गांधी ने 2024 के आम चुनाव के लिए बिसात भी बिछानी शुरू कर दी है। राहुल ने जिस तरह से वैचारिक ढांचे की बात कही है, उससे एक बात तो साफ हो रही है कि वह देश में विपक्षी की रेलगाड़ी का इंजन बनने का दावा ठोक रही है।

बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होना होगा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्ष को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा, यदि विपक्ष एकजुट होता है और तालमेल के साथ लड़ता है, तो भाजपा को 2024 में मुश्किल होगी। विपक्ष को भाजपा के खिलाफ मजबूत ढंग से खड़ा होना चाहिए और एक रणनीति बनाकर काम करना चाहिए। बीजेपी को काउंटर करने का तरीका और प्रधानमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, मेरा मुख्य ध्यान अभी अखंड भारत के लिए है। उन्होंने कहा कि हमें नफरत के खिलाफ लड़ना चाहिए। मेरा ध्यान केवल भारत को एकजुट करने पर है।

जमीन पर बीजेपी के खिलाफ माहौल
राहुल गांधी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सफल रही है। उनका लक्ष्य देश को एक नया दृष्टिकोण देने का है। राहुल ने यह भी दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए जीत बहुत मुश्किल होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जमीन पर भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘सत्ता विरोधी माहौल’ है। राहुल ने कहा कि मुझे जमीन से जो जानकारी मिल रही है, उससे पता चलता है भाजपा के लिए अगले चुनाव में जीतना मुश्किल होगा… बड़े पैमाने पर सत्ता विरोधी माहौल है। राहुल ने कहा कि मेरा लक्ष्य देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की भ्रम वाली विदेश नीति है।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...