24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभोपालनपेंगे मऊगंज पुलिस झड़प करने वाले, सीएम मोहन ने निकाला फरमान, डीआईजी...

नपेंगे मऊगंज पुलिस झड़प करने वाले, सीएम मोहन ने निकाला फरमान, डीआईजी और एसपी को मिले आदेश

Published on

मऊगंज

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार को हुई एक घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। गड़रा गांव में दो गुटों के बीच झगड़े की कीमत पुलिस को चुकानी पड़ी। पुलिसकर्मियों के झड़प ने ऐसा स्वरूप लिया कि एक एएसआई रामचरण गौतम की जान चली गई। वहीं तहसीलदार समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। डीआईजी रीवा और एसपी मऊगंज सहित आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के आदेश मिल गए हैं। इस घटना में शामिल दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।

मऊगंज के गड़रा गांव में विवाद को निपटाने सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहां स्थिति पहले से कई गुना बिगड़ गई। विवाद हाथापाई में बदल गई इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम को ही निशाना बना लिया। एएसआई रामचरण गौतम झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गए। तहसीलदार और अन्य पुलिसकर्मियों को भी गंभीर रूप से चोटें लगी हैं।

सीएम मोहन ने घटना पर जताया दुख
सीएम मोहन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि एएसआई रामचरण गौतम की मृत्यु की खबर दुखद है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है।

धारा 163 लागू कर सख्त कार्रवाई के आदेश
सीएम मोहन ने आला अधिकारियों को इलाके में धारा 163 लागू करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम मोहन ने डीआईजी रीवा, एसपी मऊगंज समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर मोर्चा संभालने के लिए भी कहा है। इससे एक बात तो साफ है कि आरोपियों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा।

 

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...