21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के बाद फिर गरजे मैक्सवेल... 48 गेंदों पर 104 रन...

वर्ल्ड कप के बाद फिर गरजे मैक्सवेल… 48 गेंदों पर 104 रन जड़कर भारत से छीनी जीत

Published on

गुवाहाटी,

भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. यह मुकाबला आखिरी बॉल तक गया था. मैच के हीरो ग्लेन मैक्सवेल रहे, जिन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 104 रनों की पारी खेलकर पूरी बाजी ही पलट दी.

गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 223 रनों का टारगेट मिला था. इसके जवाब में कंगारू टीम ने 5 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया. मैक्सवेल के अलावा टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 35 और कप्तान मैथ्यू वेड ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए.

जबकि अर्शदीप सिंह, आवेश खान और अक्षर पटेल ने 1-1 सफलता हासिल की. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 17 के इकोनॉमी रेट से 68 रन लुटाए. अर्शदीप ने भी 44 रन लुटा दिए.

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेट- (225/5, 20 ओवर्स)
पहला विकेट: एरॉन हार्डी (16), विकेट- अर्शदीप सिंह (47/1)
दूसरा विकेट: ट्रेविस हेड (35), विकेट- आवेश खान (66/2)
तीसरा विकेट: जोश इंग्लिस (10), विकेट- रवि बिश्नोई (68/3)
चौथा विकेट: मार्कस स्टोइनिस (17), विकेट- अक्षर पटेल (128/4)
पांचवां विकेट: टिम डेविड (0), विकेट- रवि बिश्नोई (134/5)

तिलक-गायकवाड़ के बीच 141 रनों की साझेदारी
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 222 रन बनाए थे. इस पारी के हीरो ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ रहे, जिन्होंने 52 गेंदों पर तूफानी शतक जमाया.मुकाबले में भारतीय टीम ने 24 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे. यशस्वी जायसवाल (6) और ईशान किशन (0) जल्दी पवेलियन लौट गए थे. तब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और गायकवाड़ के साथ मिलकर 47 गेंदों पर 57 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. सूर्या 29 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद गायकवाड़ ने मोर्चा संभाला और तिलक वर्मा के साथ मिलकर 59 गेंदों पर 141 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. मैच में गायकवाड़ ने 57 गेंदों पर सबसे ज्यादा 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक भी है. जबकि तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए. गायकवाड़ ने अपनी पारी में 7 छक्के और 13 चौके जमाए.

ऐसे गिरे भारतीय टीम के विकेट- (222/3, 20 ओवर्स)
पहला विकेट: यशस्वी जायसवाल (6), विकेट- जेसन बेहरेनडॉर्फ (14/1)
दूसरा विकेट: ईशान किशन (0), विकेट- केन रिचर्ड्सन (24/2)
तीसरा विकेट: सूर्यकुमार यादव (39), विकेट- एरॉन हार्डी (81/3)

सीरीज में भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त
इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड के हाथों में है. सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी. इसके बाद दूसरा मैच तिरुवनन्तपुरम में हुआ, जिसे 44 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई थी. मगर तीसरा मैच हारने से यह बढ़त अब 2-1 की हो गई है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...