14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'पुरुषों को महिलाओं के खेल से दूर रखना चाहिए', ट्रंप ने फिर...

‘पुरुषों को महिलाओं के खेल से दूर रखना चाहिए’, ट्रंप ने फिर ओलंपिक जेंडर विवाद को दी हवा

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ओलंपिक के ‘जेंडर’ विवाद को हवा दी है. हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली दो बॉक्सर की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘पुरुषों को महिलाओं के खेल से दूर रखना चाहिए’.

पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप ने पुरुषों को महिलाओं के खेल से दूर रखने का वादा किया. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ओलंपिक में इस जेंडर विवाद का मसला उठाया है. वो लगातार अपनी रैलियों में इसका जिक्र कर रहे हैं. उन्हें एलोन मस्क के साथ-साथ कई और हस्तियों का भी समर्थन प्राप्त है.

जानिए किन दो एथलीटों पर है विवाद
हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में दो महिला एथलीटों को लेकर सवाल उठे हैं. इनमें एक हैं अल्जीरिया की इमान खलीफ तो दूसरी बॉक्सर हैं ताइवान की ली यू-टिंग. दोनों पर अपने जेंडर छिपाने का आरोप लगा है. ट्रंप लगातार इसपर सवाल उठा रहे हैं और उनका कहना है कि वे पुरुष थे, जबकि दोनों ने महिलाओं के कैटिगरी में बॉक्सिंग की. ट्रंप का कहना है कि यह महिलाओं के लिए खतरनाक है.

अब जानें क्या है विवाद
दरअसल, पेरिस ओलंपिक में बॉक्सिंग के एक मैच में इटली की एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच मैच चल रहा था। एंजेला सिर्फ 46 सेकेंड में ही मैच से हट गईं और इस मुकाबले में इमान को जीत दी गई। बाद में एंजेला ने दावा किया कि उन्होंने इतना जोरदार मुक्का कभी नहीं खाया. इसका वीडियो शेयर करते हुए ट्रंप ने तब भी सवाल खड़े किए थे.

होता है क्रोमोजोमल हेरफेर
डीएसडी यानी वो शख्स जिसमें मेल शरीर में फीमेल क्रोमोजोम हों, या फीमेल शरीर में पुरुष क्रोमोजोम. उन्हें सीधे-सीधे बायोलॉजिकल मेल या फीमेल कहने से भी परहेज किया जाता है क्योंकि मामला वाकई जटिल है. स्त्री शरीर में पुरुष हॉर्मोन और क्रोमोजोम के चलते ताकत भी महिलाओं की तुलना में कुछ ज्यादा हो सकती है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...