13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान का जिक्र और नेहरू की तारीफ, केंद्र सरकार को घेरने वाला...

पाकिस्तान का जिक्र और नेहरू की तारीफ, केंद्र सरकार को घेरने वाला अशोक गहलोत का यह ट्वीट पढ़ा क्या ?

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर सियासी हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार की ओर से अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों का नाम बदलने के लिए किस स्तर तक जाएगी। यह समझ के परे है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। गुरुवार दोपहर को मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके यह बयान जारी किया।

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर एतराज
दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल कर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी करने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री को गर्व होना चाहिए कि इस देश को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जैसे पहले प्रधानमंत्री मिले जिन्होंने 17 साल के कार्यकाल में मजबूत भारत की आधारशिला रखी। साथ ही देश में आईआईटी, आईआईएम, बीएआरसी और बीएचईएल और योजना आयोग जैसे बड़े संस्थानों की स्थापना करते हुए भाखड़ा नांगल बांध, नागार्जुन सागर बांध जैसी परियोजनाएं बनाकर भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई। गहलोत ने कहा कि नॉन अलाइन मूवमेंट और पंचशील के सिद्धांत भी पंडित नेहरू की देन हैं।

पाकिस्तान से तुलना करते हुए किया ट्वीट
मुख्यमंत्री ने अपने बात कहने के दौरान पाकिस्तान का जिक्र भी किया। सोशल मीडिया के ट्वीटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि भारत के साथ ही आजाद हुए 6 गुना कम आकार और जनसंख्या वाला पाकिस्तान आज बर्बाद होने की कगार पर है। वहां जनता के लिए भोजन तक उपलब्ध नहीं है और आर्थिक स्थितियों से गृह युद्ध के हालात बने हुए हैं। नेहरू जी का नाम लिखते हुए गहलोत ने कहा कि जो महान व्यक्ति 16 साल तक जिस जगह पर रहे। उस जगह की पहचान बदलना समझ से परे है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...