3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य9 साल पहले अखिलेश से मिला था, तबसे दोस्ती है... सपा मुखिया...

9 साल पहले अखिलेश से मिला था, तबसे दोस्ती है… सपा मुखिया से मिलकर बोले रजनीकांत

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। शनिवार को योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद रजनीकांत रविवार सुबह अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचे। सपा मुखिया से मिलने के बाद वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए। अखिलेश से मुलाकात के बाद रजनीकांत ने कहा कि मैं 9 साल पहले मुंबई में एक समारोह में अखिलेश यादव से मिला था और तब से हमारी दोस्ती चल रही है। उन्होंने कहा कि हम फोन पर बात करते हैं। 5 साल पहले जब मैं यहां शूटिंग के लिए आया था तब मैं उनसे नहीं मिल सका था। अब वह हैं यहां तो मेरी उनसे मुलाकात हुई। योगी आदित्यनाथ से अपनी मुलाकात को उन्होंने ‘बढ़िया’ बताया।

योगी से भी की थी मुलाकात
इससे पहले योगी से उनकी मुलाकात काफी चर्चा में रही, जब रजनीकांत ने मुलाकात के दौरान हाथ मिलाने की बजाय योगी आदित्यनाथ के पैर छू लिए। अभिनेता रजनीकांत ने शनिवार को लखनऊ के एक थिएटर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ अपनी नवीनतम फिल्म ‘जेलर’ की विशेष स्क्रीनिंग में भी भाग लिया। कुछ देर तक फिल्म देखने के बाद मौर्य ने कहा कि मुझे कुछ देर के लिए ‘जेलर’ देखने का मौका मिला। मेरी पहले से प्रतिबद्धताएं थीं, और मुझे पार्टी कार्यक्रम में शामिल होना था, नहीं तो मैं पूरी फिल्म देख लेता। मैंने अभिनेता रजनीकांत की कई फिल्में देखी हैं।’ मैंने जो कुछ भी देखा, वह मुझे बहुत पसंद आया।’

अपने प्रशंसकों के बीच ‘थलाइवा’ के नाम से मशहूर रजनीकांत 10 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। जब अभिनेता से उनकी फिल्म के अच्छे कलेक्शन पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘सब भगवान की कृपा है।’ इससे पहले एक्टर उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर गए थे। उन्होंने शुक्रवार को झारखंड के प्रसिद्ध छिन्नमस्ता मंदिर का भी दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने रांची के ‘यगोदा आश्रम’ में ध्यान करते हुए एक घंटा बिताया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...