नूंह में फैली हिंसा की आग गुरुग्राम, फरीदाबाद पलवल समेत हरियाणा के दूसरे जिलों तक पहुंची। छह लोगों की हिंसा में मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तमाम लोगों के घरों को आग लगा दी गई। कई लोगों को दंगाई भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। नूंह हिंसा के पीछे हाथ मोनू मानेसर का बताया जा रहा है। मोनू मानेसर ने फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान पर हिंसा का आरोप लगाया है। मोनू मानेसर ने कहा कि मामन खान से पूछो वह क्या-क्या कहता है। हिंदू की यात्रा निकल रही थी कि मुसलमानों को फूल बरसाने चाहिए थी। घेरकर गोलियां चलाईं। मुहर्रम का जुलूस निकला तो शांति से निकलने दिया। 10 पॉइंट्स में पढ़ें कि मोनू मानेसर ने क्या दावे किए…
डंपर भरकर मंगवाए गए पत्थर
हम सनातन धर्म की रखवाली कर रहे हैं। मंदिर जा रहे थे। मेवात की धरती किसी के बाप की नहीं है। उन्होंने हमें रोका। डंपर भरके पत्थर गिरवाए गए और हमारे ऊपर पत्थर बरसाए।
मैं यात्रा में नहीं गया फिर आरोपी कैसे?
मैं मेवात यात्रा में नहीं गया। अधिकारियों ने मना किया था। इसकी जानकारी एक दिन पहले दे दी गई थी। मोनू मानेसर मोहरा बना दिया गया है। मैंने पत्थरों के डंपर खाली नहीं कराए। जिन्हें मेवात जलाना था, जला दिया।
लुच्चे लफंगे यूट्यूबर्स ने भड़काई हिंसा
यूट्यूबर छोटे-छोटे और लुच्चे लफंगे यूट्यूबर हो गए हैं। जो कथित महान पत्रकार बन गए हैं, उन्होंने यह सब किया है। उन्होंने भड़काने वाले वीडियो और पोस्ट दिखाई। मैंने कुछ नहीं किया।
रेड की प्रतिक्रिया थी साइबर थाना फूंकना
मेवात में साइबर थाना फूंक दिया। हरियाणा पुलिस ने आजतक की सबसे बड़ी रेड वहां मारी थी। हरियाणा पुलिस ने उसकी कमर तोड़ दी थी। इसलिए थाना फूंका गया।
विधायक मामन खान ने कराई हिंसा
हिंसा वहां बैठे उस विधायक मामन खान ने कराई। वह मामन खान सांप बना बैठा है। वही करा रहा है सबकुछ। उसे वोट की राजनीति करनी है। विधायक को पकड़ो फिर मैं सरेंडर कर दूंगा।
हिंदुओं को ढूंढकर दुकानें जलाई गईं
हिंदू धर्म को नुकसान पहुंचाया। सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाया गया। हिंसा में ज्यादा बर्बादी हमारी हो गई है। धर्म देखकर दुकानें जलाई गईं। हिंदुओं की दुकानें देख-देखकर फूंक दी। बाइकें चुरा ले गए। हिंदुओं के शोरूम जलाए।
विधायक को जेल भेजो, मैं सरेंडर कर दूंगा
अगर गलत किया हो तो मैं अंदर जाने को तैयार हूं। मेरे ऊपर कोई केस नहीं है। मुझे कभी पुलिस पकड़ने नहीं आई। एफआईआर तो कोई भी कभी किसी के खिलाफ कर सकता है। पुलिस जांच करती है कौन गलत है कौन सही। मैंने सही हूं।
पहली बार नहीं निकाली थी यात्रा
मेरी पोस्ट में कुछ भी गलत नहीं लिखा था। चार साल से हमारी यात्रा निकल रही है। हर यात्रा में मैं वीडियो बनाता हूं। यह पहली बार नहीं था। हमने उनके मुहर्रम के जुलूस पर कुछ नहीं किया और उन्होंने हमारी यात्रा पर पत्थर बरसाए।
मेवात में रोज सुबह कटती हैं 1500 गायें
यह लड़ाई सनातन की है। आंखों के सामने गायें कट रही हैं। मेवात में सुबह-सुबह 1500 गायें काट दी जाती हैं। गोतस्करी नहीं रुक पा रही है। लोग मेरे पास फोन करते हैं इसलिए मुझे गायों को बचाने उतरना पड़ता है।
गोहत्या को लेकर विधायक से झगड़ा
मेरा विधायक का झगड़ा नहीं है। एक वीडियो बनाकर कह दे की गाय की हत्या नहीं होनी चाहिए। प्लाज हम भी फोड़ते हैं। वह टीवी पर आकर प्याज फोड़ता है।
