9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलमाइक टायसन के लिए रिंग में वापसी नहीं रही यादगार, यूट्यूबर ने...

माइक टायसन के लिए रिंग में वापसी नहीं रही यादगार, यूट्यूबर ने एकतरफा मुकाबले में दी मात

Published on

डलास

यूट्यूबर से बॉक्सर बने जेक पॉल ने 58 साल के पूर्व हैवीवेट चैंपियन माइक टायसन को हरा दिया। यह मुकाबला डलास काउबॉय के होम ग्राउंड पर हुआ। पॉल ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की। मुकाबला उतना रोमांचक नहीं रहा, जितनी उम्मीद थी। मुकाबले से पहले दोनों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली थी। लेकिन, मुकाबले के बाद दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते दिखे। आखिरी घंटी बजने से पहले पॉल ने टायसन को झुककर सम्मान भी दिया।

20 साल बाद रिंग में उतरे टायसन
जजों ने जेक पॉल को 80-72, 79-73 और 79-73 से विजेता घोषित किया। टायसन ने शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया और कुछ अच्छे पंच भी जड़े, लेकिन बाकी के समय वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। छोटे और कम राउंड होने के बावजूद, 58 साल के टायसन अपने 20 साल के करियर के पहले सैंक्शन्ड प्रोफेशनल फाइट में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। पॉल शुरुआत के बाद ज्यादा आक्रामक नजर आये, लेकिन उनके पंच उतने कारगर साबित नहीं हुए। दोनों के बीच उम्र का अंतर फाइट में साफ दिख रहा था।

पहले जुलाई में होना था मुकाबला
टायसन ज्यादातर समय पीछे हटकर पॉल के आने का इंतजार करते रहे। कुछ मौकों पर उन्होंने पलटवार भी किया। टायसन के लिए यह 2005 के बाद पहला सैंक्शन्ड फाइट था। वहीं, पॉल ने चार साल पहले ही बॉक्सिंग शुरू की है। यह मुकाबला पहले 20 जुलाई को होना था, लेकिन टायसन के बीमार होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। टायसन को पेट में अल्सर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...