7.7 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यUP : नाबालिग बेटी से रेप हुआ, पुलिस ने नहीं लिया एक्शन...

UP : नाबालिग बेटी से रेप हुआ, पुलिस ने नहीं लिया एक्शन तो पीड़िता ने कर लिया सुसाइड!

Published on

बाराबंकी,

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में नाबालिग दलित लड़की से रेप करने वाले पर पुलिस ने सख्त एक्शन नहीं लिया तो आहत होकर पीड़िता ने सुसाइड कर लिया. आरोप है कि लड़की से रेप करने वाले पर हैदरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई नहीं, इससे लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी. एक सप्ताह पूर्व लड़की से रेप हुआ था, जिसके बाद आरोपी धमकी दे रहा था. घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र की है. यहां 14 जून को एक युवक ने किशोरी से रेप कर दिया था. इस घटना को लेकर पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन उसके बाद भी 2 दिन तक पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया. एसपी के आदेश पर 17 जून को पुलिस ने रेप का केस तो दर्ज किया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया.

आरोपी पीड़िता और उसके परिजनों को लगातार धमका रहा था. इससे तंग आकर किशोरी ने बुधवार रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी. इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. वहीं पीड़िता की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है. मामले की सूचना पाकर एसपी दिनेश कुमार सिंह सहित आलाधिकारी व थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. परिजनों ने कहा कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया था.

आरोपी वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
शिकायत करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था. आरोपी शौचालय योजना में केयर टेकर के पद पर है. इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने पुलिस ने आरोपी का घर सील कर उसकी गिरफ्तारी के साथ ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए सहमत हुए. पुलिस ने पीड़िता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मामले को लेकर क्या बोले एसपी?
एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हैदरगढ़ कोतवाली में 17 जून को रेप का केस दर्ज किया गया था. पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया था. गुरुवार सुबह आरोपी को हिरासत में लेने के साथ पीड़िता के 164 के बयान आज दर्ज कराए जाने थे. मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...