12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यराजस्थान में नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर चलती कार में...

राजस्थान में नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर चलती कार में सामूहिक बलात्कार

Published on

जयपुर,

राजस्थान के सिरोही जिले में एक 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर चलती कार में सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी फरार हैं. पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात को हुई है. दो आरोपियों ने एक लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया. इसके बाद चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर छोड़कर फरार हो गए.

पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिसमें आरोप की पुष्टि हो गई है. मजिस्ट्रेट ने भी पीड़िता का बयान दर्ज किया है.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान वन्ना राम और दशरथ के रूप में की है. दोनों आरोपी जिले के पालड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे पहुंचे थे. दोनों ने एक घर का दरवाजा खटखटाया. नाबालिक लड़की ने जैसे ही दरवाजा खोला आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया.

बताते चलें कि पिछले महीने अलवर जिले के एक गांव में एक छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी. इस मामले आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार था. उसने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा.

इतना ही नहीं आरोपी पीड़िता का अपहरण करके उसे अपने साथ दिल्ली, गाजियाबाद और जयपुर लेकर गया. वहां अलग-अलग होटल में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान किसी तरह से पीड़िता ने फोन करके मामले की सूचना परिजनों को दी. पीड़िता रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

थाना प्रभारी प्रेमलता वर्मा ने बताया था कि युवती के घर 22 अप्रैल 2022 को शादी थी. इसमें आरोपी रिश्तेदार भी शामिल हुआ था. घर पर नहाते समय आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार पीड़िता के घर पर ही रेप किया.

आरोपी ने घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता 9 अप्रैल 2024 को अपने घर से कॉलेज जा रही थी, तब आरोपी अपने साथियों के संग मिलकर रास्ते में से उसका जबरदस्ती अपहरण कर लिया. इसके बाद उसे हवस का शिकार बनाता रहा.

Latest articles

‘लव जिहाद’ की आशंका: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक के मुंह पर पोता गोबर और स्याही

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त भारी हंगामा खड़ा...

हाफने लगी भोपाल की लाइफलाइन, बड़े तालाब का जलस्तर लगातार गिरने से गहराया पेयजल संकट

भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन कहे जाने वाले बड़े तालाब का जलस्तर भीषण गर्मी और...

पीपुल्स अस्पताल कैटरिंग का कर्मचारी टीवी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के पीपुल्स अस्पताल की कैटरिंग में काम करने वाले एक कर्मचारी को...

भोपाल में 24 घंटे के भीतर तीन व्यक्तियों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों द्वारा...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...