12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालपीपुल्स अस्पताल कैटरिंग का कर्मचारी टीवी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

पीपुल्स अस्पताल कैटरिंग का कर्मचारी टीवी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के पीपुल्स अस्पताल की कैटरिंग में काम करने वाले एक कर्मचारी को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ निशातपुरा पुलिस ने अस्पताल से एलईडी टीवी चोरी करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, गजेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

चोरी की यह वारदात 7 मई को हुई थी। पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान आरोपी चोरी करते हुए कैद पाया गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 36 वर्षीय सचिन साहू को गिरफ्तार किया है।

आरोपी सचिन साहू विदिशा जिले के शमशाबाद का रहने वाला है और पिछले तीन साल से पीपुल्स अस्पताल की कैटरिंग में कार्यरत था। उसने ओपीडी के सामने लोगों के बैठने वाली जगह पर लगी एलईडी टीवी चोरी की थी। पुलिस ने चोरी गई टीवी की कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई है।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...