23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यचिकमगलूर में नाबालिग ने नवजात को दिया जन्म, दलित संगठनों ने हॉस्टल...

चिकमगलूर में नाबालिग ने नवजात को दिया जन्म, दलित संगठनों ने हॉस्टल वार्डन को घेरा

Published on

चिक्कमगलुरु,

कर्नाटक के चिकमगलूर में एक नाबालिग लड़की ने नवजात को जन्म दिया है. दरअसल 10वीं क्लास की एक लड़की ने कथित तौर पर नवजात को सरकारी छात्रावास में जन्म दिया है. इस मामले को लेकर दलित संगठनों की मांग है कि हॉस्टल वार्डन को बर्खास्त किया जाए और वार्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए.दलित संगठनों का आरोप है कि बच्ची ने सरकारी छात्रावास में जन्म दिया है. संगठन इसे लेकर लगातार हॉस्टल प्रशासन पर हमलावर है.

फीमेल हॉस्टल में पुरुषों को नौकरी क्यों?
दलित संगठन के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘यह बात सामने आई है कि PUC में पढ़ने वाली एक लड़की ने चिकमगलूर के एक सरकारी हॉस्टल वार्ड में बच्चे को जन्म दिया है. ये समस्या तब पैदा होती है जब आपके पास महिला छात्रावास में पुरुष वार्डन होता है. सरकार को जिला समाज अधिकारी को पद के लिए अनुपयुक्त समझना चाहिए. बालिका को तीन माह में एक बार चिकित्सा जांच के लिए ले जाना चाहिए था. पकड़े जाने के डर से उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए.’

सूरत से भी सामने आया ऐसा ही मामला 
इससे पहले गुजरात के सूरत शहर से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. दरअसल सूरत में 15 वर्षीय एक लड़की ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया और उस नवजात को एक बिल्डिंग से फेंक दिया. नवजात की मौत के आरोप में लड़की को हिरासत में लिया गया. शुरुआती जांच में पता कि लड़की के 20 साल के एक युवक के साथ संबंध थे.

नवजात को दिया जन्म फिर कर दिया मर्डर
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने जानकारी दी कि शहर के मगदल्ला इलाके में लोगों ने एक घायल नवजात को सड़क पर पड़ा देखा. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में खुलासा हुआ कि नवजात को एक इमारत से फेंका गया था और सीसीटीवी फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई है.

उस लड़की के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 315 (बच्चे को जिंदा पैदा होने से रोकने या उसके जन्म के बाद उसकी मौत का कारण बनने के इरादे से किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीसीपी ने कहा कि 20 वर्षीय युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

15 साल से प्लॉट और रजिस्ट्री का इंतजार, रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य फिर पहुंचे जनसुनवाई

भोपाल। राजधानी की गृह निर्माण समितियों में चल रहे फर्जीवाड़े और लेती-देती का एक...

भोपाल से पटना और वाराणसी के लिए जल्द शुरू हो सकती है सीधी विमान सेवा

भोपाल। राजधानी भोपाल से पटना और वाराणसी के लिए जल्द ही सीधी हवाई सेवा...

मिस ब्यूटी क्वीन एंड मिस्टर परफेक्ट फैशन शो की तैयारियाँ तेज, युवाओं को मिलेगा नेशनल एक्सपोजर

भोपाल। राजधानी भोपाल के फैशन और ग्लैमर सर्किट में इन दिनों एक बड़े अपकमिंग...

कोलार में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: 151 कलशों के साथ निकली दिव्य कलश यात्रा

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र अंतर्गत साईनाथ नगर में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...