17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यएमके स्टालिन बोले- नेहरू के उत्तराधिकारियों के भाषण से परेशान गोडसे के...

एमके स्टालिन बोले- नेहरू के उत्तराधिकारियों के भाषण से परेशान गोडसे के समर्थक

Published on

नई दिल्ली

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए उनकी सराहना की और कहा कि उनके भाषणों ने देश में खलबली मचा दी है। भारत के पहले प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा करते हुए एमके स्टालिन ने कहा कि देश को धर्मनिरपेक्षता और समानता जैसे मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनके और महात्मा गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है।

जवाहरलाल नेहरू संसदीय लोकतंत्र के प्रतीक थे
द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन चेन्नई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए गोपन्ना द्वारा नेहरू पर लिखी गई पुस्तक ‘Mamanithar Nehru’ का विमोचन करने के बाद बोल रहे थे। स्टालिन ने कहा, “नेहरू एक सच्चे लोकतंत्रवादी थे, संसदीय लोकतंत्र के प्रतीक थे। यही कारण है कि सभी लोकतांत्रिक ताकतें उनकी जय-जयकार करती हैं। आज भले ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा नहीं होने दी जा रही है, लेकिन नेहरू ने विरोधी विचारों को बढ़ावा दिया।”

स्टालिन ने नेहरु का जिक्र करते हुए कहा, “हमें अब नेहरू की याद आ रही है, यहां तक ​​कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को भी बंद किया जा रहा है। आज की राजनीतिक स्थिति हमें नेहरू का सही मूल्य दिखाती है। जैसे तमिलनाडु को इतने वर्षों के बाद (EVR) पेरियार, अन्ना (CN Annadurai) और कलैगनार (एम करुणानिधि) की जरूरत है, उसी तरह भारत को संघवाद, भाईचारा, समानता, धर्मनिरपेक्षता स्थापित करने के लिए गांधी और नेहरू की जरूरत है।” बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अभी 9 दिनों के ब्रेक पर है।

राहुल गांधी के भाषणों से देश में खलबली- एमके स्टालिन
स्टालिन ने कहा कि ‘प्रिय भाई राहुल’ अखिल भारतीय भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल के भाषणों से देश में खलबली मच रही है। वह चुनावी राजनीति या दलगत राजनीति नहीं बल्कि विचारधारा की राजनीति कर रहे हैं और इसीलिए कुछ लोगों द्वारा उनका कड़ा विरोध किया जा रहा है। उनकी बातें कभी-कभी नेहरू जैसी होती हैं। आश्चर्य तभी होगा जब नेहरू के उत्तराधिकारी इस तरह की बात नहीं करते हैं। महात्मा गांधी और नेहरू के उत्तराधिकारियों की बातों से गोडसे के वंशज केवल कड़वा महसूस करेंगे।” एमके स्टालिन ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वयं पहले प्रधानमंत्री नेहरू की प्रशंसा की थी और कहा था कि उनके नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this