8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यUP: 35 रुपए के टोल के लिए विधायक और कार्यकर्ताओं ने टोल...

UP: 35 रुपए के टोल के लिए विधायक और कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों को पीटा

Published on

बाराबंकी,

बाराबंकी में शाहपुर टोल प्लाजा पर नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा और उनके समर्थकों ने टोल कर्मचारियों को जमकर पीटा. घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. इसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. मगर, विधायक ने आरोप लगाया है कि टोल कर्मियों ने उनके ऊपर हमला किया और इसका केस दर्ज कराया है.

वहीं, टोल कर्मियों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. दरअसल, शनिवार को अपना दल पार्टी के संस्थापक रहे सोनेलाल पटेल की जयंती का कार्यक्रम था. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यह आयोजन था. इस कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच के नानपारा से अपना दल विधायक रामनिवास वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, विधायक के काफिले के साथ तीन दर्जन से ज्यादा वाहन थे. काफिला बाराबंकी-बहराइच मार्ग स्थित शाहपुर टोल प्लाजा पर पहुंचा. इसके बाद कार्यकर्ता और टोल कर्मियों के बीच टोल टैक्स देने को लेकर विवाद हो गया.

35 रुपए गाड़ी के हिसाब से मांग रहे थे टोल
फिर टोल कर्मियों ने विधायक और फास्ट टैग लगी उनकी 4-5 गाड़ियों को जाने दिया. मगर, टोल कर्मियों ने बिना फास्ट टैग वाली करीब 20 गाड़ियों को रोक लिया. टोल कर्मी ने 35 रुपए के हिसाब टोल काटने को कहा तो विधायक जी भड़क गए. अपने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर टोल कर्मियों को पीट दिया.

विधायक की गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए चली गईं
टोल प्लाजा प्रबंधक सैयद एहतिशाम आलम ने बताया, “विधायक जी की करीब 20 गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए चली गईं. टोल टैक्स मांगने पर कार्यकर्ता हंगामा करने लगे. इसके बाद विधायक और उनके समर्थकों ने हमारे सुपरवाइजर और महिला कर्मियों के साथ मारपीट की है. हम लोगों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिया है. इसकी शिकायत उन्होंने अपनी अथॉरिटी के अधिकारियों से की है.”

क्या बोले विधायक?
वहीं, अपना दल के विधायक राम निवास वर्मा ने बताया, “टोल कर्मियों ने हमारी गाड़ियों में तोड़-फोड़ की है. इसके बाद कार्यकर्ताओ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. टोल कर्मियों ने हमारे और कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी की है.

अपना दल विधायक ने दर्ज कराया केस
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पुरेंद्रू सिंह ने बताया, “आज शाहपुर टोल प्लाजा पर अपना दल के विधायक की गाड़ियों का काफिला निकल रहा था. टोल वसूली को लेकर हंगामा हुआ है. विधायक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. अभी टोल कर्मियों की तरफ से केस दर्ज करने की तहरीर नहीं मिली है. फिलहाल, घटना की सीसीटीवी फुटेज देख कर जांच की जा रही है.”

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...