अलवर
जिले में मॉब लीचिंग का मामला सामने आया है। हरसोरा थाना अंतर्गत नारोल गांव में एक मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला बीती रात्रि गुरुवार का है। बीती रात्रि को मृतक वसीम जिसकी उम्र 27 साल है वह अपने चाचा के लड़के आसिफ और अजहरुद्दीन के साथ पेड़ों की कटाई को लेकर रामपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान उन तीनों को सूचना मिली कि वन विभाग की गाड़ी इलाके में गस्त कर रही है। इसके बाद वह सभी पिकअप गाड़ी लेकर हरसोरा की और आ रहे थे तभी नारोल गांव में विभाग की टीम ने उनका पीछा किया।जब वह तीनों पिकअप गाड़ी से जा रहे थे उसी दरमियान उन्हें रोक लिया गया। जहां वन विभाग के कर्मियों और कुछ ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी में बैठे लोगों पर हमला कर दिया।
जेसीबी लगाकर रोका पिकअप को
वन विभाग के कर्मियों और कुछ ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी के आगे जेसीबी लगाकर उनकी गाड़ी को रोका। इसके बाद लगभग 7-8 लोगों ने मिलकर तीनों लोगों पर हामला किया और जबरदस्त मारपीट की। हमले में वसीम की कोटपूतली ले जाते समय मौत हो गई और अन्य दो लोग गंभीर गायल बताए जा रहे हैं।
एफएसएल टीम पहुंची मौके पर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसके पश्चात एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। कोटपूतली जिला पुलिस अधीक्षक डॉ रंजीता शर्मा ने कोटपूतली बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में तीन से चार जनों को हिरासत में भी लिया है।
पेड़ काटने के बाद उठाने गए थे तीनों साथी
मृतक के दादा अब्दुल ने बताया कि उसका पोता वसीम अपने दो अन्य साथियों के साथ लकड़ी काटने के लिए आया था जहां से उन्होंने पेड़ काट लिए थे। रामपुर में पेड़ काटने के बाद रात को जब भरने आए तो ग्रामीणों ने कहा फॉरेस्ट की टीम घूम रही है इसलिए सुबह गाड़ियों को भर ले जाना। वापस लौटते समय वन विभाग की टीम के साथ कुछ लोगों ने मिलकर उनके संग मारपीट की। मारपीट में एक जने की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है।
