26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति5 अगस्त का प्रदर्शन रोकने के लिए मोदी सरकार ने चली चाल......

5 अगस्त का प्रदर्शन रोकने के लिए मोदी सरकार ने चली चाल… ED ऐक्शन पर हमलावर हुई कांग्रेस

Published on

नई दिल्ली

नैशनल हेराल्ड मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडिया के ऑफिस को सील कर दिया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई है। ईडी के ऐक्शन के कुछ देर बार ही कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंधवी, अजय माकन, जयराम रमेश ने कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय माकन के कहा है कि कांग्रेस की ओर से लगातार संसद में बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया जा रहा है। उसी की नतीजा है कि केंद्र सरकार की ओर से ईडी के जरिए कांग्रेस को डराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की ऐसी कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई और खाने की चीजों पर लगी जीएसटी के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी।

उधर जयराम रमेश ने कहा ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि, केंद्र सरकार की ओर से प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है।’ कांग्रेस के नेताओं का साफ कहना है कि 5 अगस्त को मंहगाई को लेकर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। केंद्र सरकार भले ही ईडी के जरिए लोगों को ध्यान भटकाए, मगर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय की सड़क बंद किए जाने का दावा किया
कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय से जुड़े मार्ग को बंद कर दिया है जो हैरान करने वाला है। दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि ऐसी सूचना मिली थी कि कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी जमा हो सकते हैं, इसलिए ऐहतियातन यह कदम उठाया गया ताकि कोई अवांछित परिस्थिति न पैदा हो।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली पुलिस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से जुड़े मार्ग को बंद करना अब अपवाद की बजाय आम बात हो गई है। उन्होंने अब फिर से यही किया है जो रहस्यमयी है…।’ उन्होंने ‘24 अकबर रोड’ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें कई पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के इस दावे पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें अपनी विशेष शाखा से जानकारी मिली कि कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी एकत्र हो सकते हैं। इसलिए ऐहतियातन कदम उठाया गया है। हमने अवरोधक लगाए हैं और पुलिसकर्मियों को तैनात किया है ताकि कोई अवांछित परिस्थित पैदा नहीं हो।’

नेशनल हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडियन का दफ्तर सील
इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय में यंग इंडियन कंपनी के परिसर को ‘अस्थायी रूप से सील’ कर दिया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये ट्वीट किया, ‘सत्य की आवाज़ नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से। गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से। ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है। पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएंगे।’

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...