15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य'मोदी जी ने आतंकवाद का समर्थन किया है...', जानें, गिरिराज सिंह के...

‘मोदी जी ने आतंकवाद का समर्थन किया है…’, जानें, गिरिराज सिंह के वायरल VIDEO का सच

Published on

पटना

दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के वक्त आटा 22 रुपये लीटर था जबकि अब 40 रुपये लीटर है। हालांकि राहुल ने इसके बाद तुरंत अपनी बात को सही किया और केजी (किलोग्राम) बोला। बीजेपी नेताओं की ओर से राहुल गांधी के इस बयान को वायरल किए जाने पर विपक्षी दल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जुबान फिसलने का एक पुराना बयान वायरल कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने यह बयान 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था। मुजफ्फरपुर में एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की जुबान फिसली थी। इस बयान में गिरिराज सिंह कह रहे हैं, ‘जब से ‘मोदी जी की सरकार बनी है मोदी जी ने आतंकवाद का समर्थन किया है। मोदी जी ने सेना को गाली दी है।’

हालांकि गिरिराज सिंह ने बाद में बात संभाली और कहा था कि कांग्रेस के राज में पूरे देश में पहले विस्फोट होता था, जिसे मोदी जी ने सिर्फ कश्मीर को 2-3 जिलों में घुसेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनेगी तो पाकिस्तान को भी उसी तरह बिल में घुसेड़ दिया जाएगा।

गिरिराज के पुराने बयान पर RJD ने घेरा
गिरिराज सिंह का 2019 का यह बयान वायरल होने के बाद आरजेडी ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘सच तो जुबां पर आ आ ही जाती है। आदरणीय प्रधानमंत्री के सबसे प्रिय पात्र और केंद्रीय कैबिनेट में साथी गिरिराज सिंह ने अपनी जुबान से सच बात कह ही दी है। राष्ट्र भक्ति और देश भक्ति का पाठ पढ़ाने वाले बीजेपी के लोगों को यह बताना चाहिए इस बयान के बाद। जो बात हम विपक्षी पार्टियां कह रहे हैं, यह ढकोसला है देश भक्ति राष्ट्रभक्ति, अब यह बात सामने आ गई हैं। राहुल गांधी की बातों को लेकर ट्रोल कर रहे थे, जबकि उनका कट पेस्ट करके लगाया गया था, इसपर बीजेपी के नेता क्या कहेंगे बताएं।’

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this