10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीति‘मोदी जी आप भी क्या याद रखोगे’, जेल जाने से पहले अरविंद...

‘मोदी जी आप भी क्या याद रखोगे’, जेल जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल पर कही बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने से पहले एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एग्जिट पोल को फर्जी बताया और कहा कि जब चार जून को नतीजे आने ही थे तो इन्हें करवाने की क्या जरूरत थी। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मेरे से लिखवा लो सारे एग्जिट पोल फर्जी हैं। एक एग्जिट पोल वाले ने राजस्थान में 25 में से 33 सीटें बीजेपी को दे दीं।”

उन्होंने आगे कहा, “ऊपर से आया होगा बीजेपी को ज्यादा सीटें देनी है तो उसने कहा मोदी जी क्या याद रखोगे आप भी… आपको 25 में से 33 दे दी।”अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पूरा का पूरा एग्जिट पोल फर्जी है। असली मुद्दा यह है इनको गिनती से तीन दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल करने की क्या जरूरत थी यह समझने वाली बात है। उन्होंने कहा, “मेरे को भी समझ नहीं आया, कई सारे लोगों की कई सारी बातें चल रही है।

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के नेताओं से कहा कि वे मतों की गिनती पूरी तरह खत्म होने से पहले उठकर बाहर न आएं। उन्होंने कहा, “मैंने संदीप पाठक को भी बोला है, मैं इंडिया गठबंधन की पार्टी को भी बोलना चाहता हूं कि अपने-अपने काउंटिंग एजेंट को बोल दो पूरी तरह सतर्क रहें, आखिरी तक… अगर हार भी रहे हैं तो भी उठकर ना आएं..”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...