9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिमोदी-शाह पसंद नहीं करते... कांग्रेस के तंज और सावरकर वाले सवाल का...

मोदी-शाह पसंद नहीं करते… कांग्रेस के तंज और सावरकर वाले सवाल का गडकरी ने ऐसे दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक सरकार की ओर से कुछ दिन पहले किताबों से हेडगेवार और वीर सावरकर पर आधारित चैप्टर्स हटाने का आदेश दिया गया। बीजेपी कर्नाटक सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। नितिन गडकरी ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गडकरी के इस विरोध पर कांग्रेस की ओर से उन पर यह कहकर निशाना साधा गया कि पीएम मोदी और अमित शाह उन्हें पसंद नहीं करते इसलिए वो आरएसएस को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसी से जुड़ा सवाल उनसे पूछा गया। साथ ही यह पूछा गया कि महाराष्ट्र के लिए सावरकर इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं।

नितिन गडकरी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए वह महत्वपूर्ण हैं। सावरकर और उनके परिवार ने जो त्याग किया है वो हिंदुस्तान के इतिहास में किसी परिवार ने नहीं किया। जो कष्ट सहे, यातना सहन की वह देश के लिए प्रेरणा का विषय बने। इसलिए ऐसे विषयों की राजनीति करना बहुत बुरी बात है।

नितिन गडकरी ने कहा कि सावरकर हो या हेडगेवार। उन्होंने कहा कि एक वक्त हेडगेवार विदर्भ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र को यशस्वी करने के लिए सहनशीलता होनी चाहिए। मतभिन्नता स्वाभाविक है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। इससे पहले 17 जून को नागपुर में वीर सावरकर पर आधारित एक किताब के विमोचन के मौके पर नितिन गडकरी ने कर्नाटक सरकार के इस फैसले को बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा कि किसी को जाने बिना उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कर्नाटक और पूरे देश के छात्रों को हेडगेवार और सावरकर की विचारधारा की बजाय भीमराव आंबेडकर, नहेरू और महात्मा गांधी की विचारधारा के बारे में पढ़ना चाहिए। इसके बाद आगे बढ़ते हुए गौरव वल्लभ की ओर से यह कहा गया कि पीएम मोदी और शाह उन्हें पसंद नहीं इसलिए RSS को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest articles

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...