6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयआधी रात छेड़छाड़, जब बाल-बाल बचीं स्वाति मालीवाल, बताई खौफनाक आपबीती

आधी रात छेड़छाड़, जब बाल-बाल बचीं स्वाति मालीवाल, बताई खौफनाक आपबीती

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में अब राज्य की महिला आयोग की अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है। वो शहर के हालात को देखने निकली थीं। पर रात में नशे में चूर एक कार चालक ने स्वाति मालीवाल के साथ छेड़खानी की कोशिश की। मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भगवान ने जान बचाई। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर यह बताया कि उनके साथ बुधवार देर रात एक गाड़ी वाले ने नशे के हालत में छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो गाड़ी वाले ने शीशा बंद कर उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा। स्वाति के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एम्स के पास देर रात की घटना
स्वाति मालीवाल के साथ यह घटना बुधवार देर रात 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। स्वाति ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ पर ट्वीट कर जानकारी दी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात को देखने निकली थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

पूरी घटना क्या है जानिए
स्वाती मालीवाल के बताए अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात की है। स्वाती एम्स के गेट नंबर 2 पर खड़ी थीं। तभी वहां नशे की हालत में एक व्यक्ति आया। उसने स्वाती मालीवाल को अपनी कार में बैठने के लिए कहा। स्वीति मालीवाल ने बैठने से मना कर दिया और शख्स को जोर से फटकारा। मालीवाल के मना करने के बाद नशे की हालत में उस शख्स ने कार का शीशा बंद कर दिया जिसके बाद स्वाति का हाथ कार में फंस गया। इसके कारण कार चालक स्वाति को 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया। हालांकि स्वाती मालीवाल खतरे से बाहर हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...